फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ठंड का कातिलाना कहर, वृद्ध की मौत

ठंड का कातिलाना कहर, वृद्ध की मौत

Sat, 23 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
ठंड का कातिलाना कहर, वृद्ध की मौत
ठंड ने ली वृद्ध की जान
विज्ञापन

-बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन, जनजीवन अस्त-व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा (कौशाम्बी)। दोआबा में हफ्ते भर से ठंड का प्रकोप जारी है। दिन-रात बर्फीली हवाएं चल रही हैं। शीतलहर से पैदा हुई गलन जानलेवा बनी है। इससे मौत का सिलसिला भी जारी है। शनिवार शाम ठंड की चपेट में आने से मुलानी में वृद्ध़ की मौत हो गई। ठंड के कारण जनपद में 15 दिन के भीतर 9 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके बाद भी गरीबों को ठंड से बचाने के प्रशासनिक इंतजाम सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित हैं।
कौशाम्बी में दिसंबर का महीना समाप्त होने की कगार पर पहुंचते ही ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आठ दिनों से शीतलहर का प्रकोप बना है। दिन-रात चल रही तेज बर्फीली हवाओं के कारण तीखी गलन लोगों को परेशान किए है। वहीं ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आई है। पारा गिरने से बढ़ी ठंड जानलेवा बनी है। इसकी चपेट में आने से आए दिन लोगों की मौत हो रही। शनिवार शाम करारी के मुलानी गांव निवासी राम संवल (65) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शाम करीब 6 बजे अलाव तापते समय अचानक तबियत बिगड़ गई। जब तक परिवार के लोग उसे उपचार के लिए कहीं ले जाते सांसें थम गईं। बता दें कि कौशाम्बी में 15 दिन के भीतर ठंड लगने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी अफसर बेफिक्र बने हैं। अलाव और कंबल वितरण भी खानापूर्ति तक ही सिमटा हुआ है।
विज्ञापन



नशे में धुत युवक डिवाइडर से भिड़ा, जख्मी
मूरतगंज (ब्यूरो)। कोखराज थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव का रामू पुत्र प्यारे लाल शनिवार शाम शराब के नशे में धुत होकर चाकवन से घर जा रहा था। हाईवे पर कोखराज के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed