{"_id":"5a2e9e504f1c1b8b688b7d73","slug":"51513004624-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा कैंप में उमड़ा मरीजों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा कैंप में उमड़ा मरीजों का सैलाब
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा कैंप में उमड़ा मरीजों का सैलाब
अमर उजाला फाउंडेशन ने मंझनपुर के भैला मकदूमपुर गांव में लगाया स्वास्थ्य शिविर, बांटीं नि:शुल्क दवाएं
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 410 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन के तहत भैला मकदूमपुर गांव में सोमवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा कैंप में महिला-पुरुष के साथ बीमार बच्चों का सैलाब उमड़ पड़ा। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रसित 410 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सीय परीक्षण के बाद अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया। उद्घाटन करते हुए उन्होंने एक-एक चिकित्सक काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद साथ रहे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपेन्द्र मालवीय को हर संभव सुविधा मुहैया कराए जाने का दिशा निर्देश दिया। स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ युवाओं और बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। देखते ही देखते कैंपस मरीजों से खचाखच भर गया। दोपहर दो बजे तक चलने वाला शिविर शाम चार बजे समाप्त हुआ। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवा वितरण केन्द्र पर मरीजों की भीड़ लगी रही। इस दौरान सीएमओ डॉ दीपेन्द्र मालवीय, सीएमएस डॉ दीपक सेठ, परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी इन्द्रमणि पांडेय, डीपीआरओ कमल किशोर के साथ एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्र, सेक्रेटरी रवीकांत मिश्र, प्रधानपति पवन यादव मौजूद रहे।
----------------------------
धूप खिलने के साथ बढ़ी मरीजों की भीड़
मंझनपुर (ब्यूरो)। सुबह दस बजे के बाद जैसे-जैसे धूप खिली वैसे-वैसे मरीजों की भीड़ भी चिकित्सा कैंप में पहुंची। शुभारंभ होते ही विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के काउंटरों पर लोगों की लाइन लग गई। एकाएक भीड़ देख चिकित्सक भी हैरान हो गए। चिकित्सकों ने एक-एक मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सर्जन डॉ. सौरभ सिंह ने हार्निया, अपेंडिक्स, हाइड्रोसील के 20 रोगियों की जांच की। हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव मेंहदी दत्ता ने गठिया बाई समेत हड्डी रोग से ग्रसित 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत मलिक ने 46 मरीजों के आंख की जांच की। इसी तरह फिजीशियन डॉ. अरूण कुमार पटेल ने सर्दी, जुकाम, दमा के करीब 100 मरीजों का परीक्षण किया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि प्रकाश ने 78 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। महिला चिकित्सक डॉ. अलीमा खातून ने 70, डॉ. शना महबूब ने 55, डा. ज्योत्सना परिहार ने 48 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए दवाएं लिखीं। वहीं कैंप में शुुगर, मलेरिया, हीमोग्लोबीन, कोलस्ट्राल आदि की जांच के लिए करीब 32 सैंपल लिए गए। इस दौरान फार्मासिस्ट डॉ कुशलानंद शुक्ला, संतोष कुमार, अफजाल अहमद, साधना देवी, रूपा देवी और दिनेश सिंह ने बराबर की सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
-------------------------------
अमर उजाला फाउंडेशन से मिली सीख, धन्यवाद: डीएम
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन के चिकित्सा कैंप की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन से एक नई सीख मिली है। इस पर स्वास्थ्य विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। कैम्प में मौजूद सीएमओ डॉ दीपेंद्र मालवीय को कौशाम्बी की हर न्याय पंचायत में एक-एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया। इससे गांव के गरीब स्वस्थ रहेंगे। डीएम ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अच्छी सोच बताई।
-------------------------------
फोटो...
अमर उजाला फाउंडेशन को सराहा
अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है। इससे हर तबके के मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श मिलता है। चिकित्सकों की टीम भी बधाई की पात्र है। अमर उजाला फाउंडेशन की टीम का भी योगदान अच्छा रहा। सीएमओ के अलावा मौजूद अन्य चिकित्सकों ने भी आयोजन की सराहना की।
डॉ दीपेन्द्र मालवीय
मुख्य चिकित्साधिकारी
----------------------------
फोटो...
गांवों में लगने चाहिए स्वास्थ्य कैंप
अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास एक नई सोच की उत्पत्ति है। ऐसे आयोजन गांव-गांव होने चाहिए। चिकित्सा शिविर से जहां गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य चिकित्सा मिलेगी, वहीं लोगों में जागरूकता भी आएगी। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन के लिए उपयोगी है।
डॉ दीपक सेठ
मुख्यचिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त अस्पताल
----------------------
फोटो...
अमर उजाला फाउंडेशन ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर राहत देने का काम किया है। शिविर लगाकर अच्छे चिकित्सकों से परामर्श दिलाना सराहनीय कार्य है। आज गांव में ऐसा आयोजन पहली बार हुआ है। जो हमेशा यादगार रहेगा।
राजरानी, भैला मकदूमपुर
----------------------
फोटो...
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल गरीबों के बीच एक मिसाल बनी। घर बैठे लोगों को अच्छा चिकित्सीय परामर्श मिला। एक-एक कर गांव के रोगी कैंप में पहुंचे। चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
उर्मिला देवी, भैला मकदूमपुर
-----------------------
फोटो...
गांव से अस्पताल की दूरी अधिक है। ऐसे में इलाज के लिए लोगों को जाने के लिए सोचना पड़ता है। ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य कैंप लगाना सराहनीय कार्य है।
सरोज देवी, भैला मकदूमपुर
-----------------------
फोटो...
अमर उजाला फाउंडेशन का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। गांव में स्वास्थ्य कैंप लगने से गरीबों को अच्छे चिकित्सकों का परामर्श मिला और उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई।
उदित नारायण मिश्र, भैला मकदूमपुर
-----------------------
फोटो...
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य कैंप में पहुंच कर अच्छा लगा। अच्छे डॉक्टर की परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाएं मिली। पहली बार जांच के बाद बाहर से दवा नहीं लेनी पड़ी।
अमर सिंह, भैला मकदूमपुर
---------------------
फोटो...
गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगने से लोगों में उत्सुकता रही। हर कोई कैंप में पहुंचा उसे अच्छा उपचार और दवाएं दी गई। दवाओं के साथ लोग खुशी से घर गए।
सादाब अली, भैला मकदूमपुर
---------------------
स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रही फाउंडेशन की टीम
भैला मकदूमपुर गांव में लगे अमर उजाला फाउंडेशन के चिकित्सा कैंप में फाउंडेशन की टीम मरीजों की जांच के लिए लैब और मोबाइल वैन के साथ मौजूद रही। हर मर्ज के पीड़ित को दवा और परामर्श दिया गया।