{"_id":"5990a5244f1c1bb6568b46cf","slug":"51502651684-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पूर्व मंत्री के समर्थन में पहुंचे हजारों समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पूर्व मंत्री के समर्थन में पहुंचे हजारों समर्थक
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
इंद्रजीत के समर्थन में लखनऊ पहुंचे हजारों समर्थक
शनिवार की शाम से ही रवाना होने लगा था समर्थकों का काफिला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रविवार को लखनऊ में बैठक की थी। इसमें शामिल होने के लिए जिले से हजारों समर्थक लखनऊ पहुंचे। शनिवार शाम से ही समर्थकों का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया था।
रविवार को पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। बसपा से निकाले जाने के बाद समर्थकों के साथ उनकी यह पहली बैठक थी। जिले के बसपा नेताओं व अन्य राजनीतिक दलों की निगाह जिले से जाने वाले समर्थकों पर टिकी थी। शनिवार शाम से ही समर्थकों का काफिला लखनऊ के लिए रवाना होने लगा था। पूर्व मंत्री के चहेतों ने अपनी ताकत दिखाने की भरपूर कोशिश की। रविवार सुबह भी बड़ी तादाद में लोग गए। वहां इंद्रजीत सरोज ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। साथ ही उनका विचार जाना। बैठक में बसपा के कई पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों के भी शामिल होने की चर्चा है। वहां से लौटे समर्थकों ने बताया कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है कि वह किस पार्टी में जाएंगे अथवा नई पार्टी बनाएंगे, लेकिन उन्होंने वादा किया है कि वह उनके साथ ही रहेंगे।
इनसेट
लखनऊ में बसपा से नाराज लोगों का समागम था। लोगों में बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की नीतियों के खिलाफ लोगों में साफ गुस्सा दिखा है। बसपा संस्थापक कांशीराम ने जिस मिशन को शुरू किया था अब वह नए सिरे से शुरू होगा। इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए एक नया प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इस पर बसपा के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों व नाराज कार्यकर्ताओं की सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
इंद्रजीत सरोज
पूर्व मंत्री