{"_id":"649c8a48a03cc3cce30ce827","slug":"50-thousand-prize-spring-now-on-the-target-of-stf-kaushambi-news-c-3-1-ald1034-165306-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एसटीएफ के निशाने पर अब 50 हजार का इनामी बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एसटीएफ के निशाने पर अब 50 हजार का इनामी बहार
Thu, 29 Jun 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी पुलिस के लिए चुनौती बना बहारउद्दीन उर्फ बहार अब एसटीएफ के निशाने पर है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इतना ही नहीं, ऑपरेशन क्लीन के तहत एसटीएफ को प्रदेश के उन 12 अपराधियों की तलाश है, जो ज्यादा सक्रिय हैं।
गंगा के कछारी इलाके में हफीजउल्ला गैंग का करीब दो दशक पहले आतंक था। कड़ाधाम कोतवाली के बागवंशी निवासी बहारउद्दीन उर्फ बहार भी गैंग का सदस्य था। बाद में बहार ने खुद का गैंग बना लिया। बहार ने जिले के अलावा फतेहपुर भी अपनी आपराधिक पकड़ बना ली। पिछले एक दशक से ज्यादा का वक्त गुजर गया। बहार को पुलिस पकड़ नहीं पाई।
हफीजउल्ला को एसटीएफ ने लखनऊ में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसके बाद से बहार भूमिगत हो गया। जिले की पुलिस ने अब तक बहार की गिरफ्तारी के 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कराया। लेकिन उसे पकड़ना तो दूर पुलिस उसकी लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर सकी।
विज्ञापन
एसटीएफ की सूची में दो लाख तक के इनामी
एसटीएफ लखनऊ के सीओ डीके शाही ने बताया कि गुफरान सरीखे 12 से ज्यादा अपराधी यूपी एसटीएफ के निशाने पर हैं। बहार भी उनमें से एक है। ये अपराधी भाड़े पर हत्या करने के साथ ही लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते हैं। सूची में जो नाम शामिल हैं, उसमें 50 हजार से लेकर दो लाख के इनामी बदमाश शामिल हैं।