फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   50 houses in two mohallas are facing water shortage drop by drop

Kaushambi News: दो मोहल्लों के 50 घरों में बूंद-बूंद पानी का संकट

Thu, 12 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
50 houses in two mohallas are facing water shortage drop by drop
करारी। कस्बे के किंगनगर व कृष्ण नगर मोहल्ले के लगभग 50 घर के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रह हैं। इस मोहल्ले में पिछले साल नलकूप लगाया गया, लेकिन कुछ घरों तक पाइप नहीं बिछाई गई। इससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। लोग दूर से दूसरे के घरों से पानी भरने जाते हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

करारी कस्बे के कृष्ण नगर, सोनारन टोला व किंगनगर में पानी की किल्लत को देखते हुए पिछले साल किंगनगर मोहल्ले के मछली मंडी के पास नलकूप लगवाया गया था। कुछ घरों तक पहले से बिछाए गए अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से पानी नहीं आने के कारण ओपन पाइप लाइन बिछवाई गई। लेकिन, लगभग 50 घर छूट गए।
विज्ञापन

बस्ती के महमूद अहमद, इशरत अली, हशमत अली, तौफीक अहमद, पीर अली और मंजर शेख ने बताया कि उनके घरों की तरफ आज तक ओपन पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। भीषण गर्मी में उन्हें दूसरे के घरों से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किंगनगर वार्ड में नलकूप तो लग गया है। लेकिन, बस्ती के कुछ घरों तक ओपन पाइप नहीं बिछवाया गया। इससे पेयजल के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है।--इशरत अली

भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। कई बार ओपन पाइप डलवाने के लिए नगर प्रशासन से मांग की गई। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।--आफताब अहमद
कस्बे के किंगनगर व कृष्णनगर मोहल्ले में पानी की किल्लत को देखते हुए पाइप लाइन डलवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही पाइप डलवाकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।--अजय निषाद, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed