{"_id":"6179955b1f747e133b18bc3e","slug":"5-quintals-salted-and-seasoned-chikki-kaushambi-news-ald3191815162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : पांच क्विंटल नमकीन और चिक्की किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : पांच क्विंटल नमकीन और चिक्की किया सीज
Thu, 28 Oct 2021 05:33 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
5 quintals salted and seasoned chikki
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर मिलावटी खोवे की मिठाइयों के डंप होने की लगातार शिकायत अधिकारियों को मिल रही हैं। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं औषधि सुरक्षा टीम को निर्देश दिया कि वह भ्रमण कर कार्रवाई करें। डीएम के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को चरवा और भरवारी बाजार में छापे मारे। छापे की जानकारी होते ही बाजार के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कई दुकानदार मौके से भाग निकले। चरवा में मिठाई और दूध तथा पनीर के चार नमूने लिए गए।
भरवारी कस्बा में अवैध रूप से संचालित नमकीन और चिक्की निर्माण फैक्टरी पर छापा मार कर नमकीन और चिक्की के नमूने लिए गए। लगभग पांच क्विंटल नमकीन और चिक्की सीज की गई। कारोबारी को नोटिस भी दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। टीम ने नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पांच क्विंटल नमकीन और चिक्की को सीज किया। छापे के दौरान टीम में अभिहित अधिकारी शशि शेखर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, एफएसओ शेफाली रस्तोगी और अनिल मिश्र शामिल रहे।