फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   5.50 Lakhs cash stolen by breaking lock of Advocate's house

अधिवक्ता के घर ताला तोड़कर 5.50 लाख की नकदी चोरी

Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
5.50 Lakhs cash stolen by breaking lock of Advocate's house
सदर कोतवाली अंतर्गत भक्तन का पूरा गांव निवासी वेद प्रकाश मिश्र अधिवक्ता हैं। रविवार को एसपी अभिनंदन को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार को उनके घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमारी से चोरों ने साढ़े पांच लाख की नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

शक के आधार पर उन्होंने नामजद तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है लेकिन, केस दर्ज नहीं किया गया। अधिवक्ता ने बताया कि उनके परिवार में शादी होने के कारण नौ मई को घर में ताला बंद कर सभी लोग पैतृक गांव बड़ावपर चले गए थे। वहीं से वह कचहरी आते जाते थे।
विज्ञापन

13 मई को सुबह उनका भाई घर आया तो कमरों का ताला टूटा देख हैरान रह गया। जानकारी मिलने पर वह भी घर आए तो देखा कि आलमारी का भी ताला टूटा था। उसमें मौजूद साढ़े पांच लाख नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि उनके घर पीछे भवन बन रहा है। वहां के मजदूर पानी के लिए उसके घर आते थे। आशंका जताते हुए उन्होंने एक मजदूर व उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। आरोप लगाया कि पुलिस चोरी का केस दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed