फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   45 seed shops raided, 20 samples taken

Kaushambi News: बीज की 45 दुकानों पर छापा, 20 नमूने लिए

Sat, 08 Jul 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
45 seed shops raided, 20 samples taken
कृषि विभाग का बीज की दुकानों पर छोपमारी अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को भी विभागीय टीमों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में संचालित 45 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 20 दुकानों से बीज के नमूने लिए गए। साथ ही प्रतिबंधित स्टॉक रखने पर दो दुकानदारों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

किसानों को शुद्ध व सही बीज मिले इसके लिए डीएम सुजीत कुमार ने तीन टीमें गठित की हैं। पहली टीम में उप कृषि निदेशक सत्येंद्र तिवारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा, दूसरी टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी इंद्रजीत यादव , अपर जिला कृषि अधिकारी शिवनाथ सिंह सेंगर व तीसरी टीम में जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम एवं जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र राम भाष्कर शामिल थे।
विज्ञापन

तीनों टीमों ने शुकवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में संचालित 45 बीज दुकानों का निरीक्षण किया। 20 दुकानों से धान, बाजरा मक्का, तिल आदि बीज के नमूने इकट्ठा कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। दो दुकानों में बीज का प्रतिबंधित स्टॉक मिलने पर संचालकों को चेतावनी नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed