{"_id":"60e5fa9b8ebc3ec25207cda0","slug":"45-pamphlets-sold-nominations-in-the-blocks-for-the-main-post-today-kaushambi-news-ald3103175158","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 पर्चे बिके, प्रमुख पद के लिए ब्लॉकों में नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 पर्चे बिके, प्रमुख पद के लिए ब्लॉकों में नामांकन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बुधवार को जिले भर में 45 पर्चों की बिक्री हुई। किसी ने दो तो किसी प्रत्याशी सिर्फ एक नामांकन पत्र ही खरीदा। बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी ली गई हैं।
जिले के आठ ब्लॉकों में बृहस्पतिवार को प्रमुख पद के लिए नामांकन किया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल पाल ने बताया कि सरसवां ब्लॉक से सर्वाधिक 10, मंझनपुर से चार, मूरतगंज से पांच, सिराथू से सात, कड़ा से चार, कौशाम्बी से तीन, नेवादा और चायल विकास खंड से छह-छह पर्चों की बिक्री हुई है।
हालांकि, इसमें से कई प्रत्याशियों ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र खरीदे हैं। बताया कि अब बृहस्पतिवार को ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोई भी प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में नामांकन दाखिल करने नहीं जाएगा।
विज्ञापन
हेल्पर की मांग करने वाले डीएम के सामने कल पेश होंगे
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निरक्षर एवं दिव्यांग बीडीसी सदस्यों ने मतदान के लिए सहायक मुहैया कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नौ जुलाई को ऐसे आवेदकों को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिए बुलाया गया है। आवेदकों को साथ में हेल्पर भी लाना होगा।
आज आएंगे चुनाव प्रेक्षक
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए रेशम विकास विभाग के सचिव नरेंद्र सिंह को कौशाम्बी जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वह बृहस्पतिवार को जनपद में आएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल पाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया तक प्रेक्षक ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में रुकेंगे। प्रेक्षक का लाइजनिंग अफसर जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया है।