फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   44.88 crore rupees have been spent, yet the picture of the villages remains bleak

Kaushambi News: 44.88 करोड़ रुपये कर दिए खर्च, फिर भी गांवों की तस्वीर है धूमिल

Thu, 04 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
44.88 crore rupees have been spent, yet the picture of the villages remains bleak
शाहपुर गांव में सुनील उपाध्याय के घर के पास कूड़े का ढेर- संवाद
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है लेकिन जिले में हालात बिल्कुल उलट हैं। सफाई पर हर साल 44.88 करोड़ रुपये खर्च दिखाए जा रहे हैं, फिर भी गांवों में कूड़े के ढेर लगे हैं। जबकि जिले की 451 ग्राम पंचायतों में 836 सफाईकर्मी तैनात हैं। वहीं आरआरसी केंद्रों ताले में बंद हैं।
विज्ञापन

इधर, शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत अमीनपुर संवरो गांव को बीते वर्ष डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने गोद लिया था। उद्देश्य था सभी विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया जाए, लेकिन गांव की तस्वीर धूमिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चारों ओर कूड़ा और गंदगी के ढेर लगे हैं। जब अधिकारी का गोद लिया गांव ही इतना गंदा है, तो बाकी का क्या होगा?
विज्ञापन

बता दें कि 11 नवंबर को डीएम डॉ. अमित पाल ने सरसंवा ब्लाक की पुनवार ग्राम पंचायत में आरआरसी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया था। केंद्र पर ताला लटका देखकर डीएम ने मौके से ही डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह को फोन पर फटकार लगाई थी। इसके बाद सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने पत्र जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि सुधार न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कूड़ा उठता ही नहीं और आरआरसी सेंटर महीनों से बंद हैं तो करोड़ों रुपये आखिर जा कहां रहे हैं? गांवों में तो कुछ भी काम नहीं दिख रहा है। -विनय उपाध्याय



सफाई सिर्फ कागजों में हो रही है। गांव की गलियों में कूड़ा, नालियां जाम और बदबू से लोग परेशान हैं। सफाई कर्मियों को महीनों से गांव में आते नहीं देखा।--सुनील कुमार

अगर शासन स्तर से इसकी उच्चस्तरीय जांच हो जाए तो करोड़ों रुपये के इस घोटाले की परतें खुल जाएगी। सफाई कर्मियों की उपस्थिति, भुगतान और आरआरसी केंद्रों का हिसाब जांचा जाए।--छेदीलाल गुप्ता (ग्रामीण)



सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन स्थानों पर लापरवाही मिली है, वहां जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। आरआरसी केंद्रों और सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी।-डॉ. अमित पाल, जिलाधिकारी

शाहपुर गांव में सुनील उपाध्याय के घर के पास कूड़े का ढेर- संवाद

शाहपुर गांव में सुनील उपाध्याय के घर के पास कूड़े का ढेर- संवाद

शाहपुर गांव में सुनील उपाध्याय के घर के पास कूड़े का ढेर- संवाद

शाहपुर गांव में सुनील उपाध्याय के घर के पास कूड़े का ढेर- संवाद

शाहपुर गांव में सुनील उपाध्याय के घर के पास कूड़े का ढेर- संवाद

शाहपुर गांव में सुनील उपाध्याय के घर के पास कूड़े का ढेर- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed