{"_id":"5c4b6810bdec2253970c3aef","slug":"41548445712-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा मंत्री से अभद्रता में पूर्व प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा मंत्री से अभद्रता में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा मंत्री से अभद्रता में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
पिपरी के मकनपुर गांव में बुधवार को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। सड़क का शुभारंभ करने गए चिकित्सा मंत्री से अभद्रता के आरोप में पूर्व ग्राम प्रधान को पिपरी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी से ग्रामीणों में आक्रोश है।
पिपरी इलाके के मकनपुर गांव में 63 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। बुधवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सड़क का शुभारंभ करने गांव आए थे। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रसेन उर्फ दया सिंह की अगुवाई में तमाम ग्रामीणों ने मंत्री का विरोध किया था। उनके ऊपर कीचड़ फेंकने की कोशिश की गई थी। गांव वालों का कहना था कि घोसी गांव में ससुर खदेरी नदी पर पुल बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था मानक के हिसाब से पुल का निर्माण नहीं कर रही है। ग्रामीण मंत्री से निर्माणाधीन पुल देखने की मांग करने लगे। इसे लेकर मंत्री समर्थकों की ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई थी। मामले में मंत्री के एक समर्थक की तहरीर पर पूर्व प्रधान के खिलाफ केस दर्ज हुआ। गुरुवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में मकदूमपुर चौकी प्रभारी रामकुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद हरकत में आई पिपरी पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर घर से ही पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।