फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कुंभ की ब्रांडिंग करेगा परिवहन निगम

कुंभ की ब्रांडिंग करेगा परिवहन निगम

Fri, 21 Dec 2018 05:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
कुंभ की ब्रांडिंग करेगा परिवहन निगम
कुंभ की ब्रांडिंग करेगा परिवहन निगम
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में लिखवाए जा रहे स्लोगन, मुसाफिरों को गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही होगा प्रचार-प्रसार
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। प्रयागराज की धरती पर 14 जनवरी से लगने जा रहे कुंभ की ब्रांडिंग में रोजवेज बसों की भी अहम भूमिका होगी। बसों में कुंभ का स्लोगन और मेले की तारीख लिखवाई जा रही है।
प्रयागराज में 14 जनवरी से चार मार्च तक कुंभ मेला लगना है। इसे लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार गंभीर हैं। सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर कुंभ को लेकर बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगवाई जा रही हैं। प्रचार-प्रसार के लिए अब रोडवेज की बसों में भी कुंभ का स्गोलन लिखवाया जा रहा है। कुंभ मेले की तारीख और लोगों को मेले में आने के लिए अपील की जा रही है। निगम के बेड़े में शामिल होने वाली नई बसों में पहले ही स्लोगन लिखा होता है। जो बसें पहले से है उनमें प्रचार-प्रसार का स्टीकर लगवाया जा रहा है। एआरएम आरएस पांडेय का कहना है कि ब्रांडिंग का फैसला वरिष्ठ अफसरों ने लिया है। फिलहाल कुछ बसों में स्लोगन का स्टीकर लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती में बनेगा अस्थाई बस स्टाप, हुई पैमाइश
मंझनपुर (ब्यूरो)। प्रयागराज और कानपुर के बीच पड़ने वाला पूरामुफ्ती जिले का बार्डर है। बड़ी संख्या में पूरामुफ्ती से लोग सफर करते हैं। निगम की बसें तो इस रूट पर हैं लेकिन बस स्टाप नहीं था। ऐसे में बसें सिर्फ मुसाफिरों को उतारने के लिए ही रुका करती थीं। पूरामुफ्ती से यात्रा करने वालों को प्राइवेट वाहनों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। संभावित दिक्कतों को देखते हुए पूरामुफ्ती में सड़क किनारे रोडवेज अस्थाई बस स्टाप बनवाने का फैसला लिया गया है। शुक्रवार को राजस्व कर्मियों ने जमीन की पैमाइश की। एआरएम रोडवेज आरएस पांडेय ने बताया कि तहसील प्रशासन ने जमीन का आवंटन कर दिया है। शुक्रवार को राजस्व कर्मियों ने जमीन को नाप कर रोडवेज के लिए अलग कर दिया। जल्द ही बस स्टाप का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नं-9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed