फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किशनपुर पंप कैनाल चालू होने में सिल्ट सफाई का अड़ंगा

किशनपुर पंप कैनाल चालू होने में सिल्ट सफाई का अड़ंगा

Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर पंप कैनाल चालू होने में सिल्ट सफाई का अड़ंगा
मंझनपुर। जिले के 12 हजार हेक्टेयर खेतों की सिंचाई के लिए पानी देने वाली किशनपुर पंप कैनाल सोमवार को चालू नहीं हो सकी। नहर चालू करने में सिल्ट सफाई का अड़ंगा है। अब सप्ताह भर बाद नहर में 17 दिसंबर को पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


किशनपुर पंप कैनाल के 28 माइनरों व छह रजबहों का जिले के तीन ब्लॉक क्षेत्रों में मकड़जाल बिछा हुआ है। इस नहर की माइनरों से सरसवां, कौशांबी व नेवादा ब्लॉक क्षेत्र में 10 से 12 हजार हेक्टेयर भूमि में बोई जाने वाली फसलों की सिंचाई की जाती है। खरीफ की फसल कटने के बाद नहरी क्षेत्र के किसान रबी की बुवाई के लिए पानी के आभाव में खेतों का पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे प्रमुख नहर समेत माइनरों व रजबहों की सिल्ट सफाई मुख्य कारण है। नहरी क्षेत्र के किसानों को आश्वासन मिला था कि दस दिसंबर को प्रमुख नहर चालू करते हुए माइनरों व रजबहों में पानी पहुंचा दिया जाएगा। पानी आने की आस लगाए बैठे किसानों के मंसूबे पर सोमवार को एक बार फिर से पानी फिर गया।
विज्ञापन


सिल्ट सफाई का काम पूरा नहीं होने के कारण प्रमुख नहर के पंप अब 17 दिसंबर को चालू किए जाएंगे। ऐसे में अब नहरी क्षेत्र के किसानों की रबी की बुवाई समय से काफी पिछड़ जाएगी। देर से बुवाई पर पैदावार पर भी पड़ेगा। इसे लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी हैं। अब नहर में पानी आने को लेकर किसानों के सब्र का बांध टूटने लगा है। मामले में एक्सईएन सिंचाई आरके निरंजन का कहना है कि सिल्ट सफाई का काम अभी प्रमुख नहरों में बाकी है। इसके चलते पंप चालू नहीं किए जा सका है। 17 दिसंबर से एक साथ सभी पंप चालू कर माइनरों में व रजबहों सिंचाई के लिए पानी पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed