{"_id":"5b4b95d34f1c1b41748b4ec7","slug":"41531680211-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चायल। मनौरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार रात ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव का चंद्रप्रकाश (28) पुत्र शिवनारायण वाहनों की डेंटिंग का काम करके परिवार का खर्च चलाता था। उसने पूरामुफ्ती में डेंटिंग की दुकान खोल रखी थी। शनिवार रात वह बाइक से घर वापस जा रहा था।
मनौरी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। बाइक के भी परखो उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।