फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शव दफनाने को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष

शव दफनाने को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष

Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
शव दफनाने को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष
शव दफनाने को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष
विज्ञापन

- सैनी कोतवाली क्षेत्र के चंदेलन का पूरा गांव का मामला
- अफसरों ने समझौते के बाद उसी खेत में दूसरी ओर दफन कराया शव
फोटो नं-10,11
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चंदेलन का पूरा गांव में शनिवार सुबह शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंचे पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने समझौता कराया। उसी खेत में दूसरी ओर मृतका का शव दफन करा दिया।
चंदेलन का पूरा (गनपा) निवासी सुशीला देवी (55) पत्नी श्यामलाल को गुरुवार सुबह किसी जहरीले जंतु ने काट लिया था। स्थानीय निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव के बाहर अपने खेत में गड्डा खुदवाने लगे। इसी के बगल में कैलाश पटेल का घर है। कैलाश ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच कहासुनी के साथ हाथापाई शुरू हो गई। तभी किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। खबर मिलते ही तहसीलदार श्याम कुमार, कानूनगो अंसार अहमद आदि राजस्व अफसरों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर मामला शांत कराया। इसके बाद शव उसी खेत में दूसरी तरफ दफना दिया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों में अभी भी तनातनी की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


जमीन कब्जाने का विरोध करने पर दी धमकी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव की रामकुवारी ने बताया कि उसका पति मंगरु कई साल से लापता है। मजदूरी करके किसी तरह वह अपना और दो बच्चों का भरण पोषण करती है। पीड़िता की मानें तो पट्टीदारों ने उसके हिस्से की जमीन पर कॉलोनी का निर्माण करा लिया है। अब शौचालय भी बनवा रहे हैं। शुक्रवार सुबह इसका विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दिया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा
चायल। स्थानीय कस्बा निवासी अब्दुल मजीद पुत्र मो. जहूर ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसी के चलते शुक्रवार शाम दबंग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पिपरी पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।


दबंगों ने सगे भाइयों को पीटकर किया अधमरा
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असलावल कला निवासी मोतीलाल ने बताया कि शनिवार सुबह उसके खेत में पड़ोसी की बकरी चर रही थी। बेटे बिक्की व सचिन इस बात का उलाहना देने गए तो पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed