फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एसडीएम के निरीक्षण में ईओ समेत सात कर्मी गैरहाजिर

एसडीएम के निरीक्षण में ईओ समेत सात कर्मी गैरहाजिर

Fri, 18 May 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के निरीक्षण में ईओ समेत सात कर्मी गैरहाजिर
एसडीएम सदर अश्वनी श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत करारी का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10.30 बजे पहुंचे उपजिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी लालजी वर्मा को दफ्तर से गैर हाजिर पाया। फौरन उपस्थिति रजिस्टर तलब कर सभी की हाजिरी चेक की। रजिस्टर पर किसी ने हस्ताक्षर नहीं किया था। इस उपर उन्होंने ईओ के साथ ही सफाई कर्मी संतोष कुमार, नंदलाल, फूलचंद्र, जगरूप, भैयालाल व एक अन्य कर्मचारी को गैरहाजिर कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। उधर, निरीक्षण की खबर मिलते ही सफाई कर्मी दफ्तर पहुंच गए। हालांकि तब तक एसडीएम वापस लौट चुके थे। सफाई कर्मियों का कहना था कि वह लोग फील्ड में काम कर रहे थे। हमेशा उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी काम से लौटने के बाद ही करते हैं। इसलिए उन्हें गैरहािजर करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed