फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खाकी के हवाले हुआ स्ट्रांग रूम

खाकी के हवाले हुआ स्ट्रांग रूम

Fri, 24 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खाकी के हवाले हुआ स्ट्रांग रूम
खाकी के हवाले स्ट्रांग रूम
विज्ञापन

-मंझनपुर, भरवारी और सिराथू में एक दिसंबर को होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। निकाय चुनाव सकुशल संपन्न होने के बाद मत पेटिकाएं बुधवार देर रात खाकी के हवाले कर दी गई। एक दिसंबर को मंझनपुर, भरवारी और सिराथू में मतगणना होगी। पुलिस प्रशासन चुनाव के बाद अब मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है।
निकाय चुनाव के मतदान में बुधवार को करीब 65 फीसदी वोट डाले गए। छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 73 और सभासद के 394 उम्मीदवार मैदान में रहे। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी निर्दल प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिका में बंद हो गया है। मंझनपुर-करारी की ओसा मंडी, चायल सरायअकिल की भवंस मेहता भरवारी और सिराथू अजुहा नगर पंचायत की पेटिकाएं एसएवी इंटर कालेज सैनी में रखी गई है। सभी स्ट्रांग रूम देर रात खाकी के हवाले कर दिए गए। स्ट्रांग रूम में परिंदा पर न मार सके इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में एक उप निरीक्षक के साथ एक एचसीपी और चार सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात किए गए है। साथ ही सर्किल सीओ को भी स्ट्रांग रूम पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

----------------------------
प्रत्याशी समर्थक भी कर रहे स्ट्रांग रूम की निगहबानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। चुनाव का शोर बुधवार को मतदान के बाद शांत हो गया है। मत पेटिकाआें को पुलिस की सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा दिया गया है। जहां पुलिस पीएसी के जवानों के साथ उम्मीदवारों के समर्थक भी पैनी नजर रखे हुए है। स्ट्रांग रूम में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
एजेंट के अलावा सभी का प्रवेश रहेगा वर्जित
मंझनपुर (ब्यूरो)। मतगणना में प्रत्याशी के साथ उसके एजेंट को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा सभी का प्रवेश वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

-----------------------------
कैमरे की निगहबानी में होगी मतगणना
मंझनपुर (ब्यूरो)। मतदान के साथ मतगणना भी कैमरे की निगहबानी में कराया जाएगा। एक-एक टेबल पर कैमरा लगाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने रूप रेखा तैयार कर ली है। निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed