फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विकास हमारा नारा नहीं संकल्प है: केशव

विकास हमारा नारा नहीं संकल्प है: केशव

Mon, 23 Oct 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
विकास हमारा नारा नहीं संकल्प है: केशव
विकास हमारा संकल्प है, नारा नहीं : केशव
विज्ञापन

एक अरब की 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
-दोआबा के धार्मिक और पर्यटक स्थलों के चतुर्दिक विकास का किया वादा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के लिए कृतसंकल्प है। गरीबों, किसानों और बेरोजगारों की तरक्की के हरसम्भव प्रयास करेगी। अपराधी अब पुलिस से आंख-मिचौली नहीं कर सकेंगे। कानून से खेलने वाले को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने तकरीबन एक अरब की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
उप मुख्यमंत्री रविवार को अपने गृह जनपद कौशाम्बी के एक दिवसीय दौरे पर रहे। भरवारी पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्वप्रथम नवनिर्मित नगर पालिका परिषद के भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद वह सीधे किड्जी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे। कहा कि विकास हमारी सरकार का नारा नहीं बल्कि संकल्प है। इसके लिए वह हमेशा हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार सरकार की प्राथमिकता है। गरीब किसानों के साथ छलावा नहीं होगा। ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों का विकास कर कौशाम्बी के अतीत को वर्तमान में लाया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाले बिन्दुओं पर भी चर्चा की। कहा कि सरकार की कर्जमाफी योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि गुंडों, माफियाओं की जगह जेल या फिर प्रदेश से बाहर होगी। समारोह को सांसद विनोद सोनकर, कार्यक्रम के आयोजक विधायक चायल संजय गुप्ता, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर, जिलाध्यक्ष रमेश पासी आदि ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद संयारा पहुंचे डिप्टी सीएम ने तकरीबन एक अरब की लागत वाली विभिन्न सड़कों और अतिथिगृह का शिलान्यास व लोकार्पण किया। यहां से वह सीधे कड़ा स्थित मां शीतला के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। अंत में डिप्टी सीएम ने अपने घर सिराथू पहुंचकर माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन



इनसेट---
कौशाम्बी में 99 करोड़ की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने मीठेपुर सयारा में रविवार को 99 करोड़ की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें 76 करोड़ 19 लाख की लागत की 14 सड़कें व दो सर्किट हाउस शामिल हैं। इसमें 22 करोड़ 86 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। मनौरी, भरवारी चरवा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ 36 लाख की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इस सड़क के लिए दस नवंबर को निविदा निकाली जाएगी। दो सरकिट हाउस में एक सिराथू विधानसभा के कमासिन सयारा में 30 सूट का गेस्ट हाउस बनेगा तो कौशांबी में सर्किट हाउस बनाया जाएगा। गंगापार लेहदरी पुल के पास सेतु मार्ग के लिए भी 19 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। यह लोकसभा क्षेत्र कौशांबी के प्रतापगढ़ हिस्से में आता है। जिले को 14 सड़कों व दो सर्किट हाउस की सौगात मिलने पर भाजपाइयों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्जमाफी के तीसरे चरण की डिप्टी सीएम ने की शुरूआत
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को फसली ऋण मोचन योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की। इस चरण में कुल 2777 कृषकों को योजना के तहत 16 करोड़ 56 लाख रुपए से लाभान्वित किया जाएगा। इससे पहले प्रथम चरण में 8383 कृषकों को 53 करोड़ छह लाख व दूसरे चरण में 8595 किसानों को 53 करोड़ 49 लाख रुपए से लाभान्वित किया जा चुका है। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि योजना कर्ज के बोझ से दबे किसानों को उबारने में बेहद मददगार साबित हो रही है।



निकाय चुनाव के दावेदारों ने दिखाया दम
लाव-लश्कर के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे सभी नगर पंचायतों के भाजपाई दावेदार
जिंदाबाद के नारों के बूते डिप्टी सीएम का ध्यान खींचने की कोशिश
अमर उजला ब्यूरो
मंझनपुर।
निकाय चुनाव के दावेदारों ने रविवार को डिप्टी सीएम को दम दिखाने की पूरी कोशिश की। कार्यक्रम स्थल में सभी नगर पंचायतों के भाजपाई दावेदार लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। इनके समर्थकों ने जिंदाबाद का नारा बुलंद कर उप मुख्यमंत्री का ध्यान खींचने की कोशिश की।

भरवारी नगर पालिका परिषद समेत सात निकायों में जल्द ही चुनाव होना है। चुनाव नजदीक देखते हुए दावेदारों ने मतदाताओं को रिझाने का प्रयास तेज कर दिया है। इससे पहले दावेदार अपने-अपने दलों का समर्थन हासिल करने की भी पूरी कोशिश में लगे हैं। समर्थन (टिकट) मांगने वालों की सबसे बड़ी फौज सत्ता दल भाजपा में है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है। रविवार को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोआबा आए थे। यहां शिलान्यास, लोकार्पणके बीच भरवारी में उन्होंने सम्मान समारोह को संबोधित किया। देखा गया कि सभी नगर पंचायतों के भाजपाई दावेदार बड़ी संख्या में अपने समर्थकों को लेकर कार्यक्रमस्थल पर पहुंचे थे। समर्थक अपने दावेदार की बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स हाथ में लिए हुए नारे लगाकर डिप्टी सीएम का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास कर रहे थे। अति उत्साही समर्थकों को कई दफा मंच से शांत कराने की कोशिश भी की गई। दावेदारों में अधिक भीड़ के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचने की होड़ देखी गई। इन्हें लग रहा था कि भीड़ दिखाने से ही पार्टी को ताकत का एहसास होगा और उसके बाद समर्थन मिलने में देरी नहीं होगी। हालांकि डिप्टी सीएम ने पूरे भाषण में कहीं भी उम्मीदवारी तय करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। समारोह में पहुंचने से पहले दावेदारों ने समर्थकों संग अपनी-अपनी नगर पंचायतों में जुलूस निकालकर ताकत का एहसास कराया। मंझनपुर में तो इसकी होड़ लगी रही। यहां टिकट के दावेदारों में शामिल पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन नरेशचंद्र केसरवानी, अंशुल केसरवानी, आशीष उर्फ बच्चा केसरवानी आदि का जुलूस चर्चा में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed