{"_id":"59bed0054f1c1b1c688b52b6","slug":"41505677317-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पद्धति कालेज में बीमार हुई छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पद्धति कालेज में बीमार हुई छात्राएं
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम पद्धति कालेज में छात्राएं बीमार
एक को गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम विद्यालय भरसवां की कई छात्राएं रविवार देर रात बीमार हो गईं। पेट दर्द के साथ वे उल्टी करने लगीं तो कालेज प्रशासन को जानकारी हुई। कक्षा चार की छात्रा सविता की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल लाया गया। उसको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भरसवां में रात करीब दस बजे कई छात्राओं की तबियत खराब हो गई। उल्टी व पेट दर्द से परेशान छात्राएं रोने व चीखने लगीं तो वार्डेन सुनैना को जानकारी दी गई। अस्पताल के कर्मचारी से उनका इलाज कराया गया। कक्षा चार की छात्रा सविता (11) की हालत गंभीर थी। वह पेट दर्द से बेहाल हो चुकी थी। वार्डेन ने एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती छात्रा को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने के साथ कई इंजेक्शन भी दिए गए। डॉक्टरों ने छात्रा से बात कर उसकी समस्या जानने का प्रयास किया मगर कॉलेज स्टाफ के बीच में बोलने के कारण सफलता नहीं मिली। इससे इमरजेंसी वार्ड का स्टाफ कालेज के शिक्षकों से नाराज था। मामले में समाज कल्याण अधिकारी मंजू सोनकर का कहना है कि एक छात्रा की तबियत खराब हुई है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके परिजनों को भी बुला लिया गया है। इसके अलावा कोई दूसरा नहीं बीमार है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया है। इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो चुकी है।
छात्रा को पेट दर्द की शिकायत थी। उसका इलाज किया जा रहा है। अब वह सामान्य है। छात्रा कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है कि उसको समस्या क्या है। जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चलेगा।
विज्ञापन
डॉ. अरविंद कनौजिया
प्रभारी सीमएस