फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चौपाल में नोडल अधिकारी से सवाल पर सवाल

चौपाल में नोडल अधिकारी से सवाल पर सवाल

Fri, 25 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
चौपाल में नोडल अधिकारी से सवाल पर सवाल
चौपाल में सवालों से घिरे नोडल अधिकारी
विज्ञापन

-महिला डॉक्टर को हटाने का निर्देश, अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान करने की दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग कानपुर नगर रमामण दौरे के दूसरे दिन कड़ा धाम पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़ा में चौपाल लगाई। इसमें ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से समस्याओं को लेकर सवाल पर सवाल दागे। स्वास्थ्य, बिजली, विकास आदि मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की। महिला डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता के खिलाफ वसूली का आरोप लगाया तो डीएम ने नोडल अधिकारी को बताया कि बर्खास्त करने का निर्देश वह दे चुके हैं।
आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग रमारमण को जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह बुधवार को जिले के दौरे पर आए थे। तहसील व थाना का मुआयना करने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। गुरुवार को उन्होंने कड़ा धाम का निरीक्षण किया। वहां का विकास कार्य देखा। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़ा में चौपाल लगाई। चौपाल में सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची पढ़ी गई। इसके बाद ग्रामीणों से पूछा गया कि पात्रों के नाम पर किसी को आपत्ति तो नहीं है। इस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र हो और उसका नाम छूट गया हो तो वह दोबारा आवेदन कर सकता है। चौपाल में विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, पीडब्ल्यूडी, आईसीडीएस, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा विभाग समेत कई विभागों के कार्यों की जांच की। ग्रामीणों से विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। चौपाल में ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया कि इस्माइलपुर सीएचसी की महिला डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता वसूली करती हैं। इसे नोडल अधिकारी ने गंभीरता से लिया। डीएम ने नोडल अधिकारी को बताया कि प्रकरण तीन दिन पुराना है। इस मामले में वह महिला डॉक्टर की संविदा समाप्त करने का निर्देश जारी कर चुके हैं। नोडल अधिकारी के साथ डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी अशोक कुमार पांडेय, सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डीडीओ डीके दोहरे व अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन



शौचालय का इस्तेमाल नहीं करते ग्रामीण
कड़ा में नोडल अधिकारी की चौपाल खुलासा हुआ कि स्वच्छता कार्यक्रम धड़ाम है। शौचालय तो बने हैं, लेकिन लोग इस्तेमाल नहीं करते हैं। अभी भी वह खुले में शौच के लिए जाते हैं। इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और ब्लाक स्तरीय अधिकारियाें को फटकारा भी। डीएम ने भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के गायब रहने की शिकायत
इस्माइलपुर सीएचसी के डॉक्टरों के खिलाफ भी ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टर नियमित नहीं आते हैं। डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत भी होती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। इस पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

दवाओं की कमी का भी उठा मामला
चौपाल में सीएचसी व पीएचसी में दवाएं भी न रहने की शिकायत नोडल अधिकारी से की गई। अधिकारी को बताया गया कि अस्पताल जाने पर यही कहा जाता है कि दवा नहीं है। नोडल अधिकारी ने सीएमओ को पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, साथ ही कहा कि वह इसकी जांच भी कराएं कि दवाएं रहती हैं या नहीं।


एक्सईएन विद्युत पर निगाह रही टेढ़ी
चौपाल में विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने ढेरों शिकायत की। किसी ने विद्युत आपूर्ति न होने का मसला उठाया तो किसी ने जर्जर तारों के टूटकर गिरने का बात बताई। नोडल अधिकारी ने एक्सईएन विद्युत प्रभाकर पांडेय को निर्देश दिया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली दी जाए। इसके अलावा जर्जर तारों को वह जल्द से जल्द बलवाएं।


छात्रों से जाना स्कूल का हाल
नोडल अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़ा में चौपाल लगाने से वहां के छात्रों से शिक्षण कार्य की हकीकत जानी। विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद छात्रों से सवाल पूछे। जवाब सही मिलने पर मातहत अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एमडीएम की भी जानकारी ली गई।


विद्यालय में किया पौधरोपण
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़ा में नोडल अधिकारी ने डीएम के साथ पौधरोपण किया। साथ ही अधिकारियों व ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह भी पौधरोपण करें और पौधों की देखभाल करें। कहा कि पौधे हमारा जीवन है। हरियाली से हम अपनी आने वाली पीढ़ी को जीवन दे सकेंगे।


छोटे सिक्के न लेने वालों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रमारमण से चौपाल के दौरान लोगों ने शिकायत की कि व्यापारी खरीदारों से एक व दो रुपए के सिक्के लेने में आनाकानी करते हैं। कई दुकानदार तो सिक्के लेते ही नहीं हैं। इससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम को निर्देशित किया कि सिक्का न लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं।




जिला अस्पताल के निरीक्षण में मिलीं खामियां
नोडल अधिकारी रमारमण ने कड़ा में चौपाल लगाने से पहले गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड का जायजा लेने के बाद वहां भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। इसके बाद अन्य वार्डों को भी देखा। अव्यवस्था पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। इसके बाद डॉक्टरों को हिदायत दी गई कि वह मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए पर्चा नहीं लिखेंगे। यदि ऐसा हुआ और मामला प्रकाश में आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी ने स्टोर का भी निरीक्षण किया और वहां रखी दवाओं की गुणवत्ता जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed