{"_id":"595a55a64f1c1b5a0a8b4bd5","slug":"41499092390-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को निलंबन तो सेक्रेटरी को सेवा समाप्ति की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान को निलंबन तो सेक्रेटरी को सेवा समाप्ति की नोटिस
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने शौचालय व अन्त्येष्ठि स्थल निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम प्रधान को निलंबित करने व सेक्रेटरी की सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा उन्होंने फालोअप कार्यक्रम से गायब रहे खंड प्रेरक का एक दिन मानदेय अदेय घोषित कर दिया।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने सोमवार को विकास खंड सरसवां गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा को उपलब्ध कराई गई 91 शौचालयों की हकीकत खंगाली। भेजी गई धनराशि से गांव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं मिला। इसके अलावा वर्ष 2016-17 में अन्त्येष्ठि स्थल निर्माण के लिए 24 लाख 67 हजार रुपये दिए गए थे।
अभी तक अन्त्येष्ठि स्थल का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान सिंघवल को निलंबित किए जाने का नोटिस जारी कर दिया। गांव में तैनात सेक्रेटरी आदित्य सिंह द्वारा दो माह की परिवीक्षा अवधि में घोर लापरवाही करने पर सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गै। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के देवाना गांव में मार्निंग फालोअप किया। यहां पर सब कुछ ठीक मिला पर खंड प्रेरक शिवानंद मिश्र कार्यक्रम से गायब रहे। इसके चलते डीपीआरओ ने उनका एक दिन का मानदेय अदेय घोषित कर दिया है।
प्रधान को निलंबन, सेक्रेटरी को सेवा समाप्ति का नोटिस
शौचालय और अन्त्येष्ठि स्थल निर्माण में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
खंड प्रेरक का एक दिन का मानदेय किया अदेय, हड़कंप