फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   40 thousand children suffering from anemia

खून की कमी से जूझ रहे 40 हजार बच्चे

Wed, 15 Jan 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
40 thousand children suffering from anemia
खून की कमी से जूझ रहे 40 हजार बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा का हर चौथा बच्चा कुपोषण से पीड़ित है। जांच में करीब 40 हजार बच्चों में खून की कमी पाई गई है। इनमें से तकरीबन 4729 की हालत खराब है। अति कुपोषित इन बच्चों पर विशेष निगाह रखते हुए स्वास्थ्य सुधार की कवायद कर रहा है।
राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना के तहत अभियान चलाकर छह वर्ष तक के बच्चों का न सिर्फ वजन किया जाता है बल्कि विभिन्न प्रकार की जांच भी स्वास्थ्य विभाग व आंगनबाड़ी की संयुक्त टीम द्वारा की जाती है। इसके अलावा कुपोषित बच्चे न पैदा हों। इसके लिए गर्भवती महिलाओं की आंगनबाड़ी व आशाओं द्वारा गर्भधारण के दौरान ही न सिर्फ बेहतर देखभाल की जाती है बल्कि पास के सरकारी अस्पताल में उनका पंजीकरण कराकर समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी कराई जाती है। यदि खून की कमी होती है तो न सिर्फ आयरन की गोलियां दी जाती हैं बल्कि, पौष्टिक आहार दिए जाने पर भी जोर दिया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि बीते दिसंबर माह में राष्ट्रीय पोषण स्वास्थ्य मिशन के तहत अभियान चलाया गया था। इस दौरान एक लाख 68 हजार 115 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ था। इसमें चार हजार 725 बच्चे अतिकुपोषित हैं। जबकि 35 हजार 604 बच्चे कुपोषित की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व आंगनबाड़ियों को निर्देशित किया गया है कि जो बच्चे कुपोषित व अति कुपोषित श्रेणी में चिंहित किए गए हैं, उनके पुष्टाहार में वृद्धि की जाए। सामान्य बच्चों को प्रतिमाह तीन पैकेट व कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को पांच-पांच पैकेट दिए जाने का निर्देश संबंधित क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अतिकुपोषित श्रेणी के जो बच्चे अति गंभीर हैं, उन्हें जिला अस्पताल में राज्य पोषण पुनर्वास केंद्र में ले जाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन

------------
महीने भर में 76 बच्चों की सुधरी सेहत
मंझनपुर। नवंबर में चिंहित कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों को लेकर बाल विकास पुष्टाहार व स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता दिखाई। इन्हें जरूरी आहार मुहैया कराने के साथ ही दवा-इलाज की व्यवस्था की गई। नतीजतन महीने भर के बाद इनमें से 76 बच्चे स्वस्थ होकर सामान्य की श्रेणी में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed