{"_id":"61eda68c22d99457cc23d2c8","slug":"40-positives-including-children-of-former-sp-kaushambi-news-ald3256256160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसपी के बच्चों समेत 40 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एसपी के बच्चों समेत 40 पॉजिटिव
विज्ञापन
40 positives including children of former SP
- फोटो : KAUSHAMBI
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुजरे 24 घंटे के दौरान यहां 40 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें निवर्तमान एसपी के दो बच्चे भी शामिल हैं। तीसरी लहर में एक साथ मिले 40 संक्रमितों ने प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविरों में रविवार को भी 2041 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 40 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें निवर्तमान एसपी के दो बच्चे, एक कर्मचारी, क्षय रोग अस्पताल का एक कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी के दो कर्मचारी शामिल हैं।
इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। इनमें से 88 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि, सात मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि पहले से संक्रमण की जद में रहे चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ कोरोना से बचाव के लिए 12,158 लोगों ने कोरोनारोधी टीका भी लगवाया है। इनमें 6479 ने पहली तथा 5537 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। जबकि, 142 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
टीका-मास्क और सामाजिक दूरी से होगा बचाव
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने कहा कि लोग कोरोना वायरस की गंभीरता को कमतर ना आंकें। लापरवाही कतई न बरतें। थ्री लेयर मास्क पहनें और जहां भीड़भाड़ हो वहां जाने से बचें। किसी से भी बात करते वक्त दो गज की दूरी का ख्याल रखें। टीकाकरण के प्रभाव के कारण संक्रमितों में गंभीर लक्षण नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में लोग टीकाकरण जरूर कराएं। कहा कि घर में बुजुर्ग और 15 से 18 साल के किशोर-किशोरी हैं तो उनका टीकाकरण भी जरूर करवा लें।
कोवैक्सीन खत्म होने से बाधित हुआ किशोरों का टीकाकरण
इन दिनों 15 से 17 साल के किशोरों का अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। स्टोर में कोवैक्सीन खत्म होने के कारण रविवार को किशोरों का टीकाकरण नहीं हो सका। सीएमओ डॉ. केसी राय ने बताया कि रविवार को रात में कोवैक्सीन की खेप आ जाएगी। सोमवार से किशोरों का नियमित टीकाकरण किया जाएगा।