फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   3870 got vaccinated to protect against corona, one got infected

कोरोना से बचाव के लिए 3870 ने लगवाया टीका, एक मिला संक्रमित

Tue, 13 Jul 2021 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
3870 got vaccinated to protect against corona, one got infected
कोरअनलॉक होने के बाद जिले के लोग कोविड नियमों को भूल गए हैं। यही वजह है कि जनपद संक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है। जिले में सोमवार को फिर एक व्यक्ति पॉजिटिव मिल गया। इसी के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हालांकि, 3870 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका भी लगवाया।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सोमवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 2030 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इसी के साथ ही जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इनमें से तीन को होम आइसोलनेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जबकि गंभीर रूप से पीड़ित दो मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरी तरफ जिले भर में आयोजित टीकाकरण सत्र में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शाम पांच बजे तक 3870 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। इनमें से 3228 को प्रथम डोज एवं 642 द्वितीय डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
डीएम सुजीत कुमार ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। टीका लगवाने के बाद डीएम ने बताया कि सामान्य इंजेक्शन की तरह कोरोना वैक्सीन भी है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन सेंटर पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाएं। उन्होंने खासकर बुजुर्ग और बीमार लोगों से टीका लगवाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंदप्रकाश मणि, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पटेल समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

पइंसा में 80 लोगों ने लगवाया टीका
मोहब्बतपुर पइंसा प्राइमरी विद्यालय में एएनएम सविता देवी ने 80 लोगों को वैक्सीन लगाई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से किसी तरह का खतरा नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी वैक्सीन लगवानी चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान रियाज अहमद एवं क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश चंद्र ने भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed