फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   37 procurement centres have been set up for wheat procurement, procurement will begin from March 1.

Kaushambi News: गेहूं खरीद के लिए बने 37 क्रय केंद्र, एक मार्च से शुरू होगी खरीद

Tue, 10 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
37 procurement centres have been set up for wheat procurement, procurement will begin from March 1.
जिले में गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गेहूं खरीद के लिए इस बार 37 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद एक मार्च से शुरू होगी। हालांकि अब तक केवल 17 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इससे विभागीय अधिकारियों ने किसानों से शीघ्र पंजीकरण कराने को लेकर प्रेरित करने की बात कही है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जबकि पिछले वर्ष यह 2425 रुपये प्रति कुंतल था। हालांकि, इस बार केंद्र की संख्या कम है। लेकिन, दावा किया जा रहा है कि कुछ केंद्र खरीद नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उनके नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन

इस साल बीते साल के सापेक्ष चार केंद्र कम हैं। खरीद को 37 केंद्र बनाए गए हैं। क्रय एजेंसियों की संख्या भी सात से घटाकर छह कर दी गई है। विभाग ने नेवादा, चायल, मूरतगंज, कड़ा, सिराथू, सरसवां, मंझनपुर व कौशाम्बी समेत सभी ब्लॉक में खरीद केंद्र बनाए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के छह, यूपीएसएस के चार, पीसीयू के पांच, नैफेड के पांच तथा भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed