फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   37 defeated Corona, 17 positive including pregnant woman

37 ने दी कोरोना को मात, गर्भवती महिला समेत 17 मिले पॉजिटिव

Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
37 defeated Corona, 17 positive including pregnant woman
37 defeated Corona, 17 positive including pregnant woman - फोटो : KAUSHAMBI
कोविड पीड़ितों के लिहाज से शुक्रवार का दिन अच्छा रहा। बीते 24 घंटे में 37 मरीज कोरोना से जंग जीतने में सफल रहे। वहीं एक गर्भवती महिला समेत 17 नए लोग पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सभी सीएचसी, पीएचसी के साथ ही कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1524 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 1021 का एंटीजेन टेस्ट हुआ। जबकि 503 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेज दिया गया।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से आई रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 17 लोग पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में सरसवां क्षेत्र की एक गर्भवती महिला भी शामिल है। वह पीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा चायल क्षेत्र के पांच, कड़ा और सिराथू क्षेत्र के तीन-तीन, मंझनपुर के दो तथा कौशाम्बी, मूरतगंज एवं सरसवां इलाके के एक-एक व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अच्छी बात ये रही कि पहले से संक्रमित 37 मरीज निगेटिव हो गए। इस तरह से जिले में अब तक मिले 1655 संक्रमितों 1484 मरीज ठीक हो गए।
इसी के चलते रिकवरी रेट 89.6 फीसदी पहुंच गया। अब तक कोरोना पीड़ित 23 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल 168 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed