{"_id":"6a11ef408d72776cd9084236","slug":"35-women-are-taking-residential-beauty-parlor-training-to-become-self-reliant-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141950-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आत्मनिर्भर बनने के लिए 35 महिलाएं ले रहीं आवासीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आत्मनिर्भर बनने के लिए 35 महिलाएं ले रहीं आवासीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण
Sat, 23 May 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 23 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग लेती समूह की महिलाएं। स्रोत: विभाग
जिले में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 35 महिलाओं का आवासीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला 17 अप्रैल से शुरू हुई है, जो 35 दिनों तक चलेगी और 20 जून को समाप्त होगी। प्रशिक्षण में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से जुड़े आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम निदेशक श्रवण सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ब्यूटी पार्लर का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और इसमें स्वरोजगार की काफी संभावनाएं हैं।
ट्रेनर शकुंतला यादव महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी महिलाएं पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं और कम समय में अच्छी जानकारी हासिल कर रही हैं।