{"_id":"66ecd045b37069913f0f0aef","slug":"35-thousand-cheated-from-a-woman-in-the-name-of-exorcism-accused-exorcist-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116450-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: झाड़-फूंक करने के नाम पर महिला से 35 हजार ठगे, आरोपी ओझा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: झाड़-फूंक करने के नाम पर महिला से 35 हजार ठगे, आरोपी ओझा गिरफ्तार
Fri, 20 Sep 2024 07:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के पिंडरा सहावनपुर गांव की झाड़-फूंक के जरिये बीमार युवक को ठीक करने का झांसा देकर एक ओझा ने उसकी पत्नी से 35 हजार रुपये ठग लिए। महिला का पति जब ठीक नहीं हुआ तो उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे।
इस पर उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी ओझा को गिरफ्तार कर लिया।
पिंडरा सहाबनपुर गांव की संगीता दिवाकर ने बताया कि उसके पति राकेश कुमार की करीब दो माह से तबीयत खराब चल रही है। तमाम इलाज के बावजूद पति की सेहत में सुधार नहीं हुआ।
इसी बीच गांव के ही श्रीपाल पासी ने संगीता को झाड़-फूंक व जादू-टोना कराने की सलाह दी। इसके लिए आरोपी ने संगीता से 35 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी राकेश की सेहत में सुधार नहीं हुआ तो संगीता ने श्री पासी से रकम वापस मांगी।
विज्ञापन
आरोप है कि इससे नाराज होकर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दंपती समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी श्रीपासी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।