फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   32 patients became ok and 20 met infected

32 मरीज हुए ठीक, 20 और मिले संक्रमित, एक्टिव केस 229

Thu, 10 Sep 2020 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
32 patients became ok and 20 met infected
32 patients became ok and 20 met infected - फोटो : KAUSHAMBI
जिले में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के सथ ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी तेज हो गया है। गुजरे 24 घंटे में जहां 20 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 32 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट उछलकर 78.81 फीसदी पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग इसे सुखद संकेत मान रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना शिविर लगाकर संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही कंटेनमेंट जोन में 1367 संदिग्धों की जांच की गई। इनमें से 994 लोगों का एंटीजेन किट तथा तीन की ट्रूनाट किट से जांच कराई गई।
विज्ञापन

जबकि, 370 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में 20 लोग पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में सिराथू व मंझनपुर क्षेत्र के पांच-पांच, सरसवां, मनौरी एवं कड़ा के एक-एक, मूरतगंज व कनैली के दो-दो, नेवादा के तीन लोग शामिल हैं। वहीं, दूसरी तरफ 32 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले के रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। फिलहाल रिकवरी दर 78.81 फीसदी पर पहुंच गया है। अब तक मिले 1152 संक्रमितों में 908 ठीक हो चुके हैं। जबकि विभिन्न कोविड अस्पतालों में 15 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल 229 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed