फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दो हजार और पांच सौ के नोटों की बड़ी डिमांड

दो हजार और पांच सौ के नोटों की बड़ी डिमांड

Sun, 31 Mar 2019 05:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
दो हजार और पांच सौ के नोटों की बड़ी डिमांड
दो हजार और पांच सौ के नोटों की बढ़ी मांग
विज्ञापन

धरपकड़ से बढ़ी व्यापारी और सहालग की खरीदारी करने वालों की समस्या
अब तक पकड़े गए 14 लाख रुपये कोषागार में कराए गए जमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चुनावी समर में धनबल पर अंकुश लगाने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस मर्तबा सख्त पहरा लगा रखा है। नकदी की धरपकड़ के लिए उड़न दस्तों की टीम अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ले रही है। अभियान से सर्वाधिक प्रभावित व्यापारी और शादी में खरीदारी करने वाले हो रहे हैं। ऐसे में दो हजार और पांच सौ के नोटों की मांग बढ़ी है। बैंकों में दो हजार और पांच सौ के नोट मांगने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।

उड़न दस्ते की टीमें जिले भर में वाहनों की चेकिंग कर रही है। रोजाना सभी प्रमुख चौराहों, बाजारों में प्रशासन की ओर से गठित टीमें अलग-अलग गाड़ियां रोककर चेकिंग कर रही हैं। नकदी मिलने पर उसकी जांच पड़ताल हो रही है। बैंक स्टेटमेंट आदि प्रमाण नहीं दिखाने पर नकदी जब्त कर ली जा रही है। इस पचड़े से बचने के लिए बाहर जाने वाले लोग दो हजार और पांच सौ का नोट लेना पसंद कर रहे हैं। बाजार में दो हजार का नोट पहले से ही कम था और अब लोकसभा चुनाव की चजह से बैंकों में दो हजार का नोट मांगने वाले लोगों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है। आचार संहिता लगने के बाद से जिले में की जा रही चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानाें से टीमों ने तकरीबन 14 लाख रुपये की बरामदगी की है। वाहनों से बरामद की गई इस रकम का प्रमाण नहीं मिलने पर अफसरों ने इसे कोषागार में जमा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed