{"_id":"5ba6961f867a557ec524c8da","slug":"31537644063-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदयगति रुकने से हुई थी गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदयगति रुकने से हुई थी गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। चरवा इलाके की गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत हृदयगति रुकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि इस रिपोर्ट से डॉक्टर संतुष्ट नहीं हैं। चिकित्सकों ने बिसरा प्रिजर्व कर दिया है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक गैंगरेप पीड़िता का पिता गुरुवार सुबह मुकदमे की पैरवी के लिए कोर्ट जा रहा था। बेरुआ गांव के समीप संदिग्ध दशा में उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने बेटी से रेप करने के आरोपी कुंवर सिंह, जगतबहादुर, शंकरलाल, समर सिंह, रामबाबू व संजय निवासी मेड़ुआ थाना चरवा तथा रमेश निवासी शेरपुर पिपरी के खिलाफ चाय में जहर मिलाकर पिलाने और मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से जान जाने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक डॉक्टर अभी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। कॉर्डियोलॉजिकल अटैक (हृदयगति रुकना) की रिपोर्ट देने के बाद भी चिकित्सकों ने बिसरा प्रिजर्व कर दिया है। बिसरा की रिपोर्ट आने से पहले इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।