{"_id":"5b86f3a642c792464c73e79d","slug":"31535570854-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने गांव जाकर कराया भूमि विवाद का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने गांव जाकर कराया भूमि विवाद का निपटारा
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। अफसरों की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर भूमि विवाद से जुड़े करीब 75 मामलों का निपटारा किया। जिलाधिकारी और एसपी ने खुद दो गांवों में जाकर विवादों का निस्तारण कराया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता मंझनपुर तहसील के दीवर कोतारी गांव पहुंचे। कोतारी में तालाब की जमीन से कब्जा हटाने का निर्देश दिया। रहीमपुर मोलानी गांव में भी डीएम-एसपी पहुंचे। यहां कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का मामला था। अफसरों ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को कब्जा हटवाने के लिए निर्देशित किया गया। एसडीएम चायल ने 12 और एसडीएम सिराथू ने 24 शिकायतों का निस्तारण किया। जिले की तीनों तहसील के 24 गांवों में अभियान चलाया गया था। इसमें 75 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।