फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पुलिस कस्टडी से भागा रेप का मुल्जिम

पुलिस कस्टडी से भागा रेप का मुल्जिम

Sun, 18 Feb 2018 05:44 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से भागा रेप का मुल्जिम
पुलिस कस्टडी से भागा रेप का मुल्जिम
विज्ञापन

आरोपी को जेल भेजने के लिए कचहरी लेकर आए थे दरोगा
-समदा चौराहे के पास से दौड़ाकर पकड़ा, दर्ज होगा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जेल भेजने के लिए जिला कचहरी लाया गया रेप का एक मुल्जिम रविवार की दोपहर पुलिस कस्टडी से भाग निकला। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर थोड़ी ही देर में आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

पश्चिमशरीरा इलाके के एक गांव का बड़कू पुत्र रप्पू सिंह दो महीने पहले एक किशोरी को लेकर भाग गया था। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुराचार भी किया। पुलिस पीड़िता को पखवाड़े भर पहले ही बरामद कर चुकी है। इसके बाद आरोपी बड़कू की तलाश की जा रही थी। इसी बीच रविवार की सुबह एसओ राकेश सरोज को सूचना मिली कि अभियुक्त पश्चिमशरीरा चौराहे पर खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही उन्होेंने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को दरोगा मनोज सिंह और सिपाही अनिल कुमार की अभिरक्षा में जेल भेजने के लिए उसे कचहरी भेजा गया। कचहरी परिसर से आरोपी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर भाग निकला। अभियुक्त के फरारी की जानकारी होते ही एसपी ने जिले भर की पुलिस व एसओजी को अलर्ट कर दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि समदा चौराहे के पास से मुल्जिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का मामला भी दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फोटो नं-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed