फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कौशाम्बी स्टेडियम बनी चैपियन

कौशाम्बी स्टेडियम बनी चैपियन

Sat, 06 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी स्टेडियम बनी चैपियन
कौशाम्बी स्टेडियम बना चैंपियन
विज्ञापन

फोटो...23,
-इलाहाबाद ईसीसी को 6 रनों से किया पराजित
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी स्टेडियम में सद्भावना ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को ईसीसी इलाहाबाद और कौशाम्बी स्टेडियम टीम के बीच खेला गया। कौशाम्बी टीम ने ईसीसी को छह रनों से पराजित करते हुए चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया।

सद्भावना ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को कौशाम्बी स्टेडियम और ईसीसी इलाहाबाद के बीच खेला गया। महगांव टीम को हराते हुए कौशाम्बी टीम फाइनल में पहुंची थी। टास हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कौशाम्बी टीम ने 97 रन बनाए। इसमें अखिलेश यादव 26, प्रशांत मिश्रा 14, रजनीश अग्रहरि ने 10 रनों का योगदान दिया। ईसीसी टीम के ऋषभ, शिवम, नितिन ने दो-दो और आकाश ने एक विकेट लिया। 97 रनों का पीछा करते हुए मैदान में उतरी ईसीसी टीम 91 रनों पर आल आउट हो गई। इसमें आशुतोष सिंह ने 24 और बघेल ने 14 रन बनाए। वहंीं कौशाम्बी स्टेडियम के उमेश यादव ने चार, अमन वर्मा व अंकित ने दो-दो विकेट लिए। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण केशरवानी विजेता खिलाड़ियों को चैंपियन ट्राफी देकर सम्मानित किया। अखिलेश यादव को मैन आफ द मैच, मोहम्मद शहबाज बेस्ट बैट्समैन, अंकित द्विवेदी को बेस्ट बालर, मोहम्मद जेब फरहान को बेस्ट फिल्डर का खिताब मिला। वहीं मैन आफ द सिरीज का खिताब बघेल को दिया गया। संचालन क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed