{"_id":"5a32c7f34f1c1bc9678c1d70","slug":"31513277427-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक से एक्सपाइरी खून हुआ रिप्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक से एक्सपाइरी खून हुआ रिप्लेसमेंट
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लड बैंक से एक्सपाइरी खून हुआ रिप्लेसमेंट
-सैनी इलाके के एक व्यक्ति ने दो यूनिट ब्लड के लिए दिया था खून
-प्रभारी बोले, कर्मियों की गलती से हुआ रिप्लेसमेंट, बदल दिया गया खून
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/सिराथू (कौशाम्बी)। जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक से बृहस्पतिवार को एक कैंसर पीड़ित को दो यूनिट एक्सपायरी खून रिप्लेसमेंट कर दिया गया। पीड़ित का बेटा ब्लड लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने बताया कि खून एक्सपायर हो चुका है। ब्लड बैंक प्रभारी का कहना है कि कर्मियों की गलती से ऐसा हुआ। पीड़ित को बुलाकर उसे दूसरा ब्लड दे दिया गया है।
सिराथू के मंझनपुर रोड निवासी मिश्रीलाल को ब्लड कैंसर है। वह रिटायर्ड शिक्षक हैं। जिनका इलाज लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में चल रहा है। हर तीसरे महीने ब्लड बदला जाता है। बृहस्पतिवार को पीड़ित का बेटा सुरेन्द्र दो लोगों को लेकर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचा। बताया कि युवकों का खून लेने के बाद उसे दो यूनिट ब्लड दे दिया गया। खून लेकर वह सीएचसी सिराथू पहुंचा। ब्लड का रैपर देख चिकित्सक हेमंत बिसेन सन्न रह गए। बताया कि पैकेट पर खून की एक्सपाइरी डेट 6 दिसंबर 2017 दर्ज थी। इस पर युवक खून लेकर दोबारा ब्लड बैंक पहुंचा और मामले की जानकारी प्रभारी के साथ कर्मियों को दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन युवक को दो युनिट दूसरा ब्लड दे दिया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राम मनोहर कनौजिया ने बताया कि ब्लड बैंक कर्मियों की गलती से ऐसा हुआ। उधर, सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर दोषी स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।