{"_id":"685858a8aaa49eba080fd879","slug":"30-thousand-rupees-were-snatched-from-the-woman-and-children-after-beating-them-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127073-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिला व बच्चों की पिटाई कर छीन लिए 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिला व बच्चों की पिटाई कर छीन लिए 30 हजार
Mon, 23 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव में शनिवार शाम पड़ोसियों ने रंजिश में महिला और बच्चों की पिटाई कर पर्स में रखे 30 हजार रुपये छीन लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही है।
सैयद सरावां गांव की शाहीन बेगम के मुताबिक उनकी पड़ोसी से रंजिश चल रही है। आरोप है कि उसकी दुकान की तरफ उसने सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया। शाहीन ने शुक्रवार को अपना ट्रक प्रयागराज के शंकरगढ़ के युवक को बेच दिया। उसी ट्रक का शनिवार को प्रतापगढ़ परिवहन कार्यालय में ट्रांसफर करने गई थी। देर शाम घर लौटने पर पड़ोसी ने उसे गाली-गलौज शुरू कर दिया।
आरोप है विरोध करने पर उसने अपने तीन बेटों संग डंडे व लोहे की राॅड से पिटाई कर पर्स में रखे 30 हजार रुपये छीन लिए। चीख-पुकार सुन बीच बचाव करने आए बेटे अज्जू और बेटी सोनी को भी पीटा। पिटाई से जख्मी महिला ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।