फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   30 cows recovered from an abandoned container on Prayagraj-Kanpur highway

Kaushambi News: प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर लावारिस खड़े कंटेनर से 30 गोवंश बरामद

Thu, 07 Mar 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 07 Mar 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
30 cows recovered from an abandoned container on Prayagraj-Kanpur highway
प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर लावारिस खड़े कंटेनर से 30 गोवंश बरामद
विज्ञापन

- कोखराज कोतवाली के ननमई में गोकशी को लेकर विहिप ने किया था धरना-प्रदर्शन
फोटो- 10
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। ननमई गांव में गोकशी के आरोपों के बाद सर्तक हुए तस्कर अंदावा के समीप कंटेनर में लदे 30 गोवंश को छोड़कर भाग निकले। भूख व प्यास से तड़प रहे मवेशियों की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोवंश कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विहिप नेता शिवपूजन राही व बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक जायसवाल ने आरोप लगाया था कि ननमई गांव में पिछले कई दिनों से गोकशी की जा रही है। सोमवार को कोखराज कोतवाली में इस मुद्दे विहिप कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया था। पुलिस ने जांच की तो गांंव के बाहर हड्डियों का ढेर मिला था। इस संबंध में मंगलवार को गांव के चौकीदार बांकेलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस सर्तक हुई तो पकड़े जाने के भय से तस्कर बृहस्पतिवार को अंदावा के समीप हाईवे किनारे गोवंश से भरा कंटेनर लावारिस हालत में छोड़कर भाग निकले। शिकायत पुलिस से की गई। इंस्पेक्टर इंद्रदेव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कंटेनर खुलवाया। कंटेनर से 30 गोवंश बरामद हुए। पशु पालन विभाग की चिकित्सक डॉ. दीप शिखा से मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद मवेशियों को शहजादपुर की गोशाला में संरक्षित करा दिया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed