{"_id":"61a5213c3869a82da86b97cd","slug":"29-thousand-applied-to-become-new-voters-in-29-days-kaushambi-news-ald3215547159","type":"story","status":"publish","title_hn":"229 दिन में 29 हजार ने नए वोटर बनने के लिए किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
229 दिन में 29 हजार ने नए वोटर बनने के लिए किए आवेदन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अफसर व बीएलओ की मेहनत के अच्छे परिणाम दिख रहे हैं। जिले में एक नवंबर से अब तक के 29 दिनों में 29 हजार 409 युवा पहली बार मतदान करने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इस बार पुरुषों के मुकाबले महिलाएं आगे रही हैं। जबकि, नाम विलोपित (कटवाने) के लिए 2619 ने आवेदन किया।
मतदता सूची में नाम संशोधन कराने के लिए 357 ने आवेदन किया है। सर्वाधिक आवेदन सिराथू विधानसभा क्षेत्र से आए हैं। इन आवेदनों की जांच कराई जा रही है। एडीएम जयचंद्र पांडेय ने बीएलओ को निष्पक्ष मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की थी। इसमें अब तक चार दिन बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए हैं। वहीं, बीएलओ ने डोर टू डोर जाकर भी वोट बनाए हैं।
विज्ञापन
अब इसी का असर है कि जिले में अब तक 29,409 नए लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म छह भरा। मतदाता बनने के लिए आवेदन में इस बार पुरुषों से आगे महिलाएं रहीं। जबकि, 357 लोगों ने नाम में संशोधन एवं 2619 लोगों के नाम सूची से हटाने के आवेदन आए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम जयचंद्र पांडेय ने बताया कि शनिवार को विशेष अभियान में एक ही दिन में करीब पांच हजार लोगों ने फार्म छह भरा है।
उन्होंने बताया कि बीएलओ 30 नवंबर तक डोर-टू-डोर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। प्रशासन का मकसद है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2022 तक अपनी 22 साल की उम्र पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है।