फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   29 found corona positive, 33 patients cured

29 मिले कोरोना पॉजिटिव, 33 मरीज हुए ठीक

Wed, 02 Feb 2022 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
29 found corona positive, 33 patients cured
29 found corona positive, 33 patients cured - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में मंगलवार को 29 मरीज मिले। साथ ही संक्रमण की जद में रहे 33 मरीज ठीक हो गए। दूसरी तरफ, जिले भर के 14 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 2062 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 29 लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में सर्वाधिक आठ मरीज नेवादा क्षेत्र और चार मंझनपुर के शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी को होम आइसोलेट कर इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि गुजरे 24 घंटे के भीतर पहले से संक्रमण की जद में रहे 33 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 159 रह गई है। इनमें से 17 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, 142 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दूसरी तरफ संक्रमण से बचाव के लिए 14,693 लोगों ने कोरोना रोधी टीका भी लगवाया। इनमें पहली डोज लगवाने वाले 1306 किशोर और 3633 लोग 18 साल से ऊपर के शामिल हैं। इसके अलावा 9368 लोगों ने दूसरी डोज तथा 386 ने बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed