{"_id":"6695bd55667514d54f0372b7","slug":"254-couples-took-saat-phare-three-got-nikah-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113972-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 254 जोड़े ने लिए सात फेरे, 3 ने पढ़ा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 254 जोड़े ने लिए सात फेरे, 3 ने पढ़ा निकाह
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर को माला पहनाती वधू। संवाद
254 जोड़े ने लिए सात फेरे, तीन ने पढ़ा निकाह
नवीन मंडी ओसा में हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, विवाह के बंधन में बंधे 257 जोड़े
नवदंपती को पौधे वितरित कर इन्हें रोपित करने के साथ ही देखभाल के लिए किया गया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नवीन मंडी ओसा में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 257 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जनप्रतिनिधियों, अफसरों ने वर-वधू को आशीर्वाद एवं उपहार के साथ ही पौधे देकर विदा किया। समारोह में वर-वधू के परिजन भी शामिल हुए।
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवीन मंडी ओसा में सोमवार को जिले के आठों विकास खंडों के चयनित लाभार्थियों का विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। योजना के तहत हिंदू और मुस्लिम परिवार के 257 जोड़ों ने हिस्सा लेकर एक दूजे के हुए। इसमें 254 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। वहीं, तीन मुस्लिम जोड़े को मौलाना ने निकाह कुबूल कराया।
जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारें बेटी पैदा होने से लेकर शिक्षा, रोजगार एवं विवाह की व्यवस्था कर रही हैं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से कहा कि सभी को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप दिया जा रहा है, इसे यादगार के तौर पर अपने घरों या आसपास लगाएं और इनकी देखभाल कर अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाएं।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वरदान है। सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के हाथ पीले करने में मदद मिलती है। योजना के तहत विवाहित जोड़ों को दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी के लिए 35 हजार रुपये कन्या के खाते में हस्तांतरित कर दिए गए हैं।
इस दौरान आवश्यक सामग्री बतौर उपहार दिए गए। प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था के लिए छह हजार रुपये खर्च किए गए। इस तरह से 51 हजार रुपये प्रत्येक जोड़े पर खर्च करने की व्यवस्था है। समारोह में एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, नगर पालिका भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी, भोलेशंकर कुशवाहा एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।