{"_id":"619a50301dc4b01f656e0918","slug":"2370-treated-in-jan-arogya-mela-kaushambi-news-ald3209174190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेले में 2370 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेले में 2370 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के तहत रविवार को जिले के 29 केंद्रों पर शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 2370 मरीजों ने बेहतर उपचार का लाभ उठाया। साथ ही स्वास्थ्य मेले मेें आयुष्मान योजना के तहत कैंप लगाकर पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाने के साथ ही सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चलाई जा रहीं अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से मेले में पहुंचकर बेहतर उपचार की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया है।
सत्ता में आने के बाद आम नागरिकों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। इसी कड़ी में सरकार के निर्देश पर जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन सभी 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि 29 केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 2370 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से 28 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाइयां भी दीं। कहा कि शासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में नागरिकों को अपने नजदीकी केंद्रों पर पहुंचकर मेले का लाभ उठाना चाहिए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंदप्रकाश मणि ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड, गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, कोविड 19 की जांच, मलेरिया की जांच, टीकाकरण आदि कार्य भी सुचारु रूप से किए जाते हैं। साथ ही स्वास्थ्य मेले में पहुंचने मरीजों व नागरिकों के लिए बैठने व शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था रहती है। कहा कि मेले का अधिकाधिक मरीज लाभ उठा सकें, इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। इस दौरान मेले में 114 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए हैं।