फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   23 contenders from SP for ticket from three assembly seats

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : तीन विधानसभा सीटों से टिकट के लिए सपा से 23 दावेदार

Sat, 04 Sep 2021 05:44 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 05:44 PM IST
सार

यहां से बसपा प्रत्याशी रहे पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज तीसरे स्थान पर थे। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख विपक्षी दल सपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। टिकट के दावेदारों से आवेदन ले लिए गए हैं।

विज्ञापन
23 contenders from SP for ticket from three assembly seats
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगले साल होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी में भी टिकट को लेकर दावेदारों के बीच होड़ शुरू हो गई है। जिले के तीन विधानसभा सीटों पर 23 नेताओं ने दावेदारी ठोंकी है। सबसे ज्यादा मारामारी चायल विधानसभा सीट पर है। यहां से 14 दावेदार मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की तीन में दो सीट पर भाजपा और सपा के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई थी। सिराथू और चायल विधानसभा में सपा दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि, मंझनपुर सदर सीट पर सपा प्रत्याशी हेमंत टुन्नू तीसरे स्थान पर थे।
विज्ञापन


यहां से बसपा प्रत्याशी रहे पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज तीसरे स्थान पर थे। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख विपक्षी दल सपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। टिकट के दावेदारों से आवेदन ले लिए गए हैं। चायल सीट से 13, सिराथू से सात व मंझनपुर से तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदारी चायल सीट पर है। दावेदारों की लंबी सूची तैयार हो जाने के बाद अब सपा की तरफ से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पहले सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे एजेंसी टिकट मांगने वाले सभी दावेदारों की गोपनीय ढंग से जनता के बीच जाकर जमीनी हकीकत परख रही है। इसके बाद हर विधानसभा से तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। इनमें से किसी एक के टिकट पर पार्टी नेतृत्व मुहर लगाएगा।

विज्ञापन


कैलाश और आनंद मोहन ने सिराथू के साथ चायल से भी ठोंका दावा
सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज के करीबी इंद्रजीत सरोज के करीबी आनंद मोहन पटेल ने सिराथू के साथ ही चायल विधानसभा से भी टिकट के लिए दावेदारी की है। इसी तरह पूर्व चेयरमैन कैलाश केसरवानी ने भी सिराथू के साथ ही चायल से टिकट मांगा है। दोनों ही दावेदार क्षेत्र में जनता के बीच भी सक्रिय बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट के लिए इन्होंने किया आवेदन-
सिराथू विधानसभा-आनंनद मोहन सिंह पटेल, कैलाश चंद्र केरवानी, अनुज यादव, मौला बक्स, हाजी अवैस हसन, विक्की साहू, महबूब आलम उर्फ सज्जू।
चायल विधानसभा-चंद्रबली पटेल, आसिफ जाफरी, गुलाम हुसैन, राकेश पटेल उर्फ भोला, आस्था पटेल, अशोक यादव, चरनजीत यादव, अनवार अहमद, कुशल पटेल, बृजभान यादव, शशिभूषण उर्फ बालम द्विवेदी, आनंद मोहन पटेल, कैलाश केसरवानी। मंझनपुर विधानसभा- शिवमोहन चौधरी, हेमंत टुन्नू।

 

सपाई मानसिकता वाले अफसरों से भी ले रहे फीड बैक
समाजवादी पार्टी विस चुनाव के टिकट को लेकर फूंक-फूंककर कदम उठा रही है। पार्टी ने पहले कभी जनपद में रहे या फिर वर्तमान में तैनात सपाई मानसिकता वाले अफसरों को भी मोर्चे पर लगा दिया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान जिले से टिकट की दावेदारी करने वालों के बारे में इन अफसरों से फीड बैक ली जा रही है।


टिकट के लिए विधानसभावार आवेदन प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंच गए हैं। दावेदारों का पार्टी गोपनीय ढंग से सर्वे करा रही है। हर विधानसभा में तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। इनमें से किसी एक नाम पर पार्टी मुहर लगाएगी। - -दयाशंकर यादव- जिलाध्यक्ष, सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed