{"_id":"6838aaf3da78b129e60aa354","slug":"221-lakh-spent-on-repairing-mdm-shed-made-for-350-lakh-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-126140-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 3.50 लाख में बने एमडीएम शेड की मरम्मत पर खर्च कर दिए 2.21 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 3.50 लाख में बने एमडीएम शेड की मरम्मत पर खर्च कर दिए 2.21 लाख
Fri, 30 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 30 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेकहाई का एमडीएम शेड। संवाद
बारा। आठ साल पहले 3.50 लाख की लागत से एमडीएम (मध्याह्न भोजन) शेड का निर्माण कराया गया था। पिछले माह मरम्मत के नाम पर 2.21 लाख रुपये निकाले गए हैं।
ढेकहाई गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वित्तीय वर्ष 2017 में 3.50 लाख की लागत से एमडीएम शेड का निर्माण किया गया था। इसके कायाकल्प के नाम पर पिछले महीने 2.21 लाख रुपये निकाले गए हैं। इसमें सरायअकिल के एक मशीनरी स्टोर से सामान की खरीदारी के नाम पर 49,239 रुपये, एक अन्य फर्म में 1,27,330 रुपये और मजदूरी के नाम पर 45,330 रुपये का भुगतान शामिल है।
जबकि, मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। बेंच व टेबल पर कहीं की बची हुई सतरंगी टाइल्स लगा दी गई हैं। एमडीएम शेड में बने वॉश बेसिन में पुरानी टूटी टाइल्स लगी हैं, पानी की टोंटी नहीं लगाई गई। दीवारों का प्लास्टर भी कहीं-कहीं टूटा है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी एमडीएम शेड में पुराना पेंट है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जांच कराते हुए दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।