{"_id":"64cea0fefb01980fba0e2bb4","slug":"220-tomatoes-sold-for-rs-70-buyers-gathered-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-1884-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 220 का टमाटर 70 रुपये में बिका, उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 220 का टमाटर 70 रुपये में बिका, उमड़े खरीदार
Sun, 06 Aug 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। टमाटर की ऊंची कीमतों से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से पहल की गई। बाहर से टमाटर मंगाकर कम कीमत पर वितरण कराया जा रहा है। शनिवार को मंझनपुर चौराहे पर भी करीब 10 क्विंटल टमाटर वितरित कराया गया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।
टमाटर से भरे कैरेट लेकर जब वाहन चौराहे पर पहुंचा तो लोगों की भीड़ लग गई। मौजूदा समय में टमाटर का बाजार भाव 220 रुपये प्रतिकिला है, जबकि यहां 70 रुपये प्रति किलो टमाटर दिया गया। जिसे पता चला वही झोला लेकर रियायती दर पर टमाटर खरीदने पहुंच गया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर ने उद्घाटन करते हुए लोगों में वितरण भी किया।
सांसद ने कहा कि प्रदेश में टमाटर का उत्पादन बहुत ही कम हुआ है। इसके कारण भाव काफी अधिक हो गए हैं। दूसरे प्रदेशों से आयात किया जाता है। आमजन की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने सहकारी संस्था नेफेड के माध्यम कम कीमत पर टमाटर उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय, डाॅ. गुलाब कुशवाहा, कमल कुशवाहा, महेश लोधी, दिलीप अग्रहरी, सुरेश नागर चौधरी, पिन्टू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं भरवारी कस्बे में शनिवार को 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर का वितरण कराया गया। व्यापारी नेता प्रवेश केसरवानी ने टमाटर की बिक्री की। इस दौरान खरीदारों की कतार लगी रही। प्रमोद मौर्य ने बताया कि सांसद विनोद सोनकर की पहल पर सस्ते टमाटर की बिक्री कराई जा रही है। एक व्यक्ति को नाम और मोबाइल नंबर नोट कर एक किलो टमाटर दिया जा रहा है। 650 किलो टमाटर 650 लोगों को दिया गया। संवाद