फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एआरटीओ को ट्रक से कुचलने की धमकी, वीडियो वायरल

एआरटीओ को ट्रक से कुचलने की धमकी, वीडियो वायरल

Sat, 26 Jan 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ को ट्रक से कुचलने की धमकी, वीडियो वायरल
एआरटीओ को ट्रक से कुचलने की धमकी, वीडियो वायरल
विज्ञापन

खनन कार्यालय में एआरटीओ के खिलाफ अपशब्द कह रहे बालू माफिया
एआरटीओ ने कहा, कार्रवाई के लिए डीएम-एसपी को भेजेंगे पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बालू खनन माफिया ने एआरटीओ को ट्रक से कुचलकर मार डालने की धमकी दी है। धमकी भरा वीडियो भी वायरल किया गया है। एआरटीओ का कहना है कि कार्रवाई के लिए डीएम-एसपी को पत्र लिखेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। कार्रवाई से बालू माफिया और ओवरलोड परिवहन कराने वाले वाहन मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस पर माफिया ने शुक्रवार को सोशल मीडया पर एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें दो दबंग एआरटीओ को ट्रक आगे-पीछे लगाकर कुचलने की धमकी दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि ओवरलोड वाहन पकड़े जाने पर लेनदेन कर मामला रफादफा कर देना तो समझ में आता है, लेकिन सीधे कार्रवाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह वीडियो मुख्यालय स्थित खनन कार्यालय में बनाया गया है। वीडियो किसी ने छुट्टी पर एक वैवाहिक समारोह में गए एआरटीओ को भेजा तो उनके होश उड़ गए। विभागीय कर्मचारी भी दहशत में हैं। बतादें कि महीने भर के बीच खान निरीक्षक राज रंजन पर माफिया दो दफा हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन

--
इनका कहना है
धमकी भरा वीडियो मिल गया है। फिलहाल एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर हूं। दफ्तर पहुंचते ही कार्रवाई के लिए डीएम और एसपी को पत्र लिखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकरजी सिंह-एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed