फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   उत्पीड़न पर डटकर करें मुकाबला, साथ है पुलिस:एएसपी

उत्पीड़न पर डटकर करें मुकाबला, साथ है पुलिस:एएसपी

Fri, 21 Dec 2018 06:07 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मंझनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, मंझनपुर। Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 21 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न पर डटकर करें मुकाबला, साथ है पुलिस:एएसपी
मंझनपुर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत शुक्रवार को रियाज इंटर कॉलेज उखैयाखास में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नियम-कानून की जानकारी देने के साथ ही छात्रओं को निर्भीक बनने की सलाह दी।
विज्ञापन


एएसपी कहा कि छात्राएं खुद के साथ होने वाले किसी भी तरह के उत्पीड़न को सहन न करें। बल्कि, डटकर उसका मुकाबला करें। कहा कि स्कूल-कॉलेज में शिक्षक, घर में अभिभावक के साथ ही पुलिस हर वक्त आपकी मदद के लिए तैयार है। एएसपी ने पुलिस हेल्प लाइन सेवा यूपी100, 1081, 1090 के बारे में भी छात्राओं को बताया। कहा कि हेल्प लाइन सेवा 1081 तो खासतौर से महिलाओं के लिए ही है। इसमें शिकायत दर्ज कराने पर पीड़ित की पहचान गुप्त रखते हुए पूरी मदद की जाती है। छेड़खानी की घटनाएं रोकने के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्राओं ने एएसपी से कुछ सवाल-जवाब भी किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक आगा सिब्तैन हैदर रिजवी ने की। प्रबंधक ने महिला सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला की ओर से चलाई गई मुहिम अपराजिता की सराहना की। प्रधानाचार्य कमलेश अग्रहरि ने कहा कि इस तरह के अभियान से बेटियों में आत्मबल बढ़ेगा। इस मौके पर एसओ करारी राजेश सिंह के अलावा प्रदीप कुमार, पवन कुमार द्विवेदी, लालमन सिंह, सैयद मोहम्मद मेंहदी, सैयद वली हसन समेत सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed