{"_id":"5bbe52db867a55285719f196","slug":"21539199707-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से लाखों का माल ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों से लाखों का माल ले उड़े चोर
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी/कड़ा। चोरों ने मंगलवार रात तीन घरों से लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। पीड़ित वकील की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अन्य दो घटनाओं में जांच के बाद रिपोर्ट लिखने की बात कही जा रही है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के दारानगर निवासी सोमेश्वर तिवारी जिला शासकीय अधिवक्ता और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार रात वह और परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो गए। इस दौरान चोर आलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर करीब 50 हजार नकद, तकरीबन इतनी ही कीमत के सोने-चांदी के गहने, अभिलेख आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने वकील की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह करारी कोतवाली क्षेत्र के रक्सवारा गांव का चंद्रपाल पुत्र जगदेव यादव खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। उसके घर में सेंध काटकर चोर करीब 70 हजार रुपये, लगभग एक लाख के गहने आदि उठा ले गए। करारी इलाके के ही गुलामीपुर निवासी करन सिंह यादव के घर से करीब एक लाख के गहने उठा ले गए। इन दोनों घटनाओं की करारी पुलिस जांच कर रही है।