{"_id":"5b6c8f764f1c1b05468b6d9a","slug":"21533841270-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप से होगा परिषदीय स्कूलों को निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप से होगा परिषदीय स्कूलों को निरीक्षण
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण के लिए एप तैयार किया गया है। इसके जरिए अफसर स्कूलों में चल रही पढ़ाई आदि के बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे स्कूलों के पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा। इसके पहले विभाग ने शिक्षकों की सुविधा के लिए दीक्षा एप तैयार किया था। जिससे शिक्षकों को पढ़ाने में सुविधा मिल सके।
परिषदीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार की ओर से लगातार कवायद किया जा रहा है। स्कूलों में पढ़ाई कैसी चल रही है, क्या व्यवस्था है, कोई बदसलूकी तो नहीं की जा रही है। आदि की जानकारी के लिए एक टीम लगानी पड़ती है। जिसमें काफी वक्त बर्बाद होता है। इसको ध्यान में रखते हएु राज्य परियोजना कार्यालय समन्वयकों के कार्य व दायित्व पहले ही तय कर चुका है। अब इसका अनुपालन कराने की तैयारी की जा रही है।
स्कूलों में निरीक्षण को आसान बनाने और टाइमिंग को लेकर यूनिसेफ की मदद से मोबाइल एप ईक्षा विकसित किया गया है। प्रभारी बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इसका प्रयोग सह समन्वयक करेेंगे। उन्हें हर साल 20 स्कूलों का निरीक्षण करने के साथ ही पढ़ाई में सहयोग देना होगा। उसी समय विद्यालय और विषय का अनुश्रवण किया जाएगा। विकासखंड वार विद्यालय अनुश्रवण की कार्ययोजना इस तरह से बनाई जा रही है कि सभी स्कूल हर तीन महीने में पूरे हो जाएं।