फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ चला प्रशासन का चाबुक

अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ चला प्रशासन का चाबुक

Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ चला प्रशासन का चाबुक
अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ चला प्रशासन का चाबुक
विज्ञापन

-एक साथ 24 गांवों में पहुंची राजस्व व पुलिस की टीम ने हटवाया अतिक्रमण
-लंबित 111 मामलों के निस्तारण होने पर लोगों ने ली राहत की सांस
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। शासन के निर्देश पर जिले के तालाबी रकबों, खलिहान, चकरोड सहित सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए डीएम ने प्रत्येक थाने में दो-दो पुलिस व राजस्व अधिकारियों की टीम गठित की है। यह टीम गुरुवार को एक साथ जिले के 24 गांवों में पहुंची। मौके पर पहुंचकर टीम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चाबुक चलाते हुए 111 अवैध कब्जा हटवाया। टीम द्वारा गांव पहुंचकर अर्से से लंबित मामलों का निस्तारण कराए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उधर ग्रामसभा, तालाबी भूमि, सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण हटाए जाने के बाद आरोपियों में हड़कंप मच गया है।
-----
ढोकसहा व पाली पहरहार में हटवाया गया अतिक्रमण
बारा (ब्यूरो)। कौशांबी थाने की गठित दो टीमों ने गुरुवार को मकदूमपुर ढोकसहा व पाली उपरहार गांव में अतिक्रमण हटवाया। मकदूमपुर ढोकसहा गांव पहुंचे कानूनगो अनिल अग्रहरी, एसओ राकेश चंद्र त्रिपाठी की टीम ने नाले का विवाद मौके पर हल कराया। इसी तरह पाली उपरहार गांव में तहसीलदार संगमलाल गुप्ता, एसआई दीपक कुमार ने बृजजीवन सिंह के खेत में फेंके जा रहे कूड़े व शारदा प्रसाद के पट्टे की भूमि की पैमाइश कराकर शिकायत का निस्तारण किया।
विज्ञापन

--------
सराय यूसुफ व लोकट में सुलझाए गए भूमि विवाद
नेवादा (ब्यूरो)। सराय अकिल थाने की गठित दो टीमों ने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सराय यूसुफ व लोकट गांव में भूमि विवाद को सुलझाया। सराय यूसुफ गांव में कानूनगो हरीमोहन तिवारी, कोतवाल उमाशंकर यादव की टीम गांव पहुंचकर चारागाह की आठ विस्वा भूमि से अतिक्रमण व चकमार्ग के अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान ग्राम प्रधान उमाशंकर को चक मार्ग का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद 15 विस्वा बंजर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए कब्जा हटाने का अल्टीमेटम आरोपियों को दिया। दूसरी टीम एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव कानूनगो अजय कुमार व एसआई के साथ लोकट गांव पहुंची। यहां पर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण आदि की जानकारी की। शिकायत नहीं मिलने पर टीम बगैर कार्रवाई के लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पश्चिम शरीरा टीम ने खाली कराया चकमार्ग, ढहाया निर्माण
पश्चिम शरीरा (ब्यूरो)। स्थानीय थाने में बनी अतिक्रमण हटाओ टीम ने चक गुरैनी व बाखरगंज गांव में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। चकगुरैनी गांव में थानाध्यक्ष राकेश सरोज व हलका लेखपाल तीरथ प्रसाद ने खलिहान, चकमार्ग से अतिक्रमण को हटवाया तो पांच पट्टों की भूमि पर लाभार्थी को कब्जा दिलाया। इसी तरह बाखरगंज में एसआई मनोज यादव व हलका लेखपाल विवेक कुमार ने चकरोड की भूमि पर कराए गए अवैध निर्माण को मौके पर ढहवाया। पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई से दोनों गांवों के अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप रहा।

----------
पिपरी, पूरामुफ्ती व कोखराज की टीम ने भी चलाया अभियान
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय सर्किल के पिपरी, पूरामुफ्ती व कोखराज पुलिस ने संबंधित दो-दो गांवों में अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस क्रम में पिपरी थाने के रेही गांव में एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीओ एसएस ग्रोवर, एसओ पिपरी अर्जुन सिंह के साथ अभियान चलाकर दस चिन्हित स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराया। यहां के बाद टीम बूंदा गांव पहुंची और पांच स्थलों से अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की। पूरामुफ्ती थाने की टीम ने उमरछा गांव में पांच व हुसैनमई में पाच स्थानों से अवैध कब्जा हटवाया। इसमें हुसैनमई निवासी भगौती प्रसाद के मकान पर पूर्व प्रधान द्वारा किए गए अवैध कब्जा भी शामिल है। टीम के प्रयास से घर में दोबारा कब्जा पाने पर भगौती ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा बारात घर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर कब्जा करने वाले आरोपी को तीन लाख रुपए में पाबंद किया। इसी तरह कोखराज थाने की टीम ने निधियावां व सिकंदरपुर बजहा गांव में आधा दर्जन स्थलों पर अतिक्रमण हटवाया।
----------
करारी टीम ने निपटाए चकरोड व भूमि विवाद
करारी (ब्यूरो)। स्थानीय थाने की गठित ने पंडीरी व तैयबपुर मंगौरा गांव पहुंचकर भूमि विवाद निपटाया। पंडीरी गांव में कानूनगो अमर सिंह व थानाध्यक्ष राकेश तिवारी के साथ पहुंची टीम ने 11 विस्वा खलिहान, नाली, चकरोड का मामला हल कराया। इसी तरह तैयबपुर मंगौरा गांव में भूमि विवाद के तीन मामलों का निस्तारण मौके पर दूसरी टीम ने कराया।

------------
अतिक्रमण हटवाने समसपुर पहुंची अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
चरवा (ब्यूरो)। स्थानीय थाने की गठित टीम ने गुरुवार को समसपुर व मौली गांव में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्योति मौर्य की अगुवाई में तालाबी भूमि से अतिक्रमण हटवाया। इतना ही नहीं उन्होंने अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया कि दोबारा अतिक्रमण की कोशिश की तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए जेल भेज दिया जाएगा। मौली गांव में कुछ लोगों ने तालाबी भूमि पर घर बना लिया है। उन्हें नोटिस देखकर अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed