फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   धन दोगुना करने के नाम पर युवक से ठगी

धन दोगुना करने के नाम पर युवक से ठगी

Fri, 30 Jun 2017 05:47 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
धन दोगुना करने के नाम पर युवक से ठगी

विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा के मौली गांव के युवक से धन दोगुना करने के बहाने पड़ोसी गांव के जालसाज ने 95 हजार रुपये का चूना लगा दिया। रकम वापस मांगने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोखराज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

चरवा के मौली गांव का देवराज किसान है। बताया कि टिकरी गांव के एक युवक ने साल भर पहले उसे धन दोगुना करने का लालच दिखाया। लालच में युवक जालसाज के झांसे में आ गया। इस दौरान उसने करीब 95 हजार रुपया उसे दे दिया। रकम लेने के बाद देवराज को फरेबी ने कोई दस्तावेज नहीं दिया। वह दस्तावेज मांगता रहा और जालसाज उसे लालीपाप देता रहा। तीन महीने पहले देवराज ने रकम वापस करने को कहा तो आज-कल कहकर टरका दिया। दो दिन पहले वह दोबारा रकम मांगने गया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे दौड़ा लिया। बृहस्पतिवार को कोखराज थाने पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। देवराज की तहरीर पर पुलिस आरोपी अमन निवासी टीकरडीह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बृजेश द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा लिख गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


धन दोगुना करने के नाम पर ऐंठ लिए रुपये
पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed